विज्ञापन

'विश्व की सर्वश्रे्ठ टीम के लिए भी यह संभव नहीं', हर्षा भोगले ने दिखाया टीम इंडिया को आईना

भारत की आयरलैंड के हाथों सीरीज हार के बाद इसका पोस्टमार्टम शुरू हो गया है. और भोगले ने ऐसा प्वाइंट उठाया है, जिस पर BCCI को ध्यान देना होगा

'विश्व की सर्वश्रे्ठ टीम के लिए भी यह संभव नहीं', हर्षा भोगले ने दिखाया टीम इंडिया को आईना

रैंकिंग में दुनिया की 12वें नंबर की टीम. एक बार पहले मैच में 34 रन से हारा भारत तो लगा शायद यह अपवाद था, लेकिन आयरलैंड ने एक दिन बाद फिर से टीम श्रेयस अय्यर को 1 रन से मात देकर और सीरीज 2-0 से जीतकर इतिहास लिखकर बता दिया कि उसकी पिछली जीत अपवाद नहीं, बल्कि बेहतर दिखाए गए कौशल का नतीजा थी. सीरीज हार के बाद भारत का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है. और मशहर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टीम इंडिया को आईना दिखाते हुए बहुत ही अहम बात की है. 

विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए भी संभव नहीं

भोगले ने कहा, 'ये दो मैचों में मिली हार भारत के लिए आंख खोलने वाले हैं. आईपीएल में 250 रन की पिचों से एकदम से इस तरह पिचों पर खुद को ढालना दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए भी संभव नहीं है. यही वजह है कि भारतीय टीम को समय-समय पर 160-170 वाली पिचों पर खेलने की जरूरत है. इस तरह की पिच इस  लिहाज से अच्छी हैं क्योंकि ये बल्लेबाजों के समक्ष चुनौती पेश करती हैं.'

X पर इस पोस्ट के बाद हर्षा ने आयरिश टीम की तारीफ करते हुए लिखा, 'आयरलैंड ने असाधारण प्रदर्शन किया. यह ऐसा प्रदर्शन है, जिसकी उनकी क्रिकेट को जरूरत थी. यह परिणाम इस टीम को आत्मविश्वास प्रदान करेगा और उन्हें और अमीर बनाएगा'

फैंस सवाल भी कर रहे हैं, लेकिन जवाब तो BCCI ही दे सकता है

भोगले की बात पर फैंस भी उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं.

खिलाड़ियों की आलोचना भी होनी ही होनी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Ireland Vs India 2026, Ireland Vs India 06/28/2026 Irin06282026270205, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com