विज्ञापन

पंजाब: केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' पर भड़की AAP, आज प्रदेश के सभी जिलों में BJP के खिलाफ बड़ा 'हल्ला बोल'

AAP Protest in Punjab: AAP का आरोप है कि भाजपा ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इन संस्थाओं का इस्तेमाल हो रहा है.

पंजाब: केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' पर भड़की AAP, आज प्रदेश के सभी जिलों में BJP के खिलाफ बड़ा 'हल्ला बोल'
पंजाब में आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ करेगी प्रदर्शन (फाइल फोटो, क्रेडिट- आप)

Aam Aadmi Party Protest in Punjab: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज पंजाब के सभी जिलों में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. आप ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों जैसे- ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हल्ला बोल का ऐलान किया है.  AAP का आरोप है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इन संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कियाथा. यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई. इसके बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर है.

अरविंद केजरीवाल ने लगाया था गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पड़ने पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने आरोप लगाया था कि दुख की बात है कि आज एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब ही भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठजोड़ को खत्म करेगा. उन्होंने कहा कि अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा के घर एक साथ ईडी की रेड हुई थी. अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए तो रेड बंद हो गई, लेकिन संजीव अरोड़ा ने इनकार कर दिया तो फिर से रेड हो गई.

ये भी पढ़ें- संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भड़के CM भगवंत मान, बोले- "पंजाब में भी वही हो रहा, जो BJP पूरे देश में..."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Aap, AAP Protest Against BJP, AAP Protest In Punjab, BJP Vs AAP, AAP Leader Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com