विज्ञापन
23 days ago

India vs Australia Women's T20 World Cup:   भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने से चूक गयाय रविवार को 'विमेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 6 विकेट से गंवा बैठी। इसी के साथ भारत अंतिम-4 में पहुंचने का मौका गंवा बैठ. 'ग्रुप-ए' से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है, जबकि 'ग्रुप-बी' से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले दौर में पहुंची हैं. रविवार को लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की. शेफाली 26 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए। मंधाना ने 37 गेंदों में 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली.

( SCORECARD)

भारतीय टीम ने 83 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया जेमिमाह 34 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि कप्तान कौर ने 27 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली. हरमनप्रीत ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 2 विकेट हासिल किए.

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने महज 4 के स्कोर पर जॉर्जिया वोल (4) के रूप में शुरुआती विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद फीबी लिचफील्ड ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला. लिचफील्ड ने 25 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए। कुछ देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन पर बेथ मूनी (22) का विकेट भी खो दिया. यहां से एलिस पेरी ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन जुटाकर मैच भारत से छीन लिया. पेरी ने 38 गेंदों में 8 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली, जबकि गार्डनर ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 53 रन बनाए. भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए. दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट हाथ लगा.

मैच में खेलीं दोनों टीमें इस प्रकार रहीं:

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़

India vs Australia Women LIVE Score, IND-W vs AUS-W LIVE, Women's T20 World Cup
 

IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: भारत विशअव कप से बाहर

भारतीय महिलाएं  विश्व कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हारीं

India vs Australia Women LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया पारी की खास बातें जानें 11 से 15वां ओवर


1. मिड‑ओवर में रन गति पर ब्रेक

10वें ओवर के बाद भारत ने गेंदबाजी कस दी और ऑस्ट्रेलिया को खुलकर बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया. इस फेज में ज़्यादातर रन सिंगल‑डबल से आए, बाउंड्री कम रहीं/


2. सेट बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा

बेथ मोनी और लिचफील्ड सेट थीं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लाइन‑लेंथ कसी रखकर उन्हें आक्रामक होने से रोका. इससे रन गति लगातार गिरती रही.

3. स्पिन और वैरिएशन का असर

भारतीय कप्तान ने स्पिनरों और धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया, जिससे बल्लेबाज टाइमिंग नहीं बना पाए. खासतौर पर मिड‑विकेट और कवर क्षेत्र में रन सीमित हुए. लेकिन राधा यादव का फेंका 13वां ओवर खासा महंगा रहा. उन्होंने 17 रन दिए. 

4. विकेट का इंतजार, लेकिन दबाव कायम

इस फेज में बड़ा विकेट तुरंत नहीं मिला, लेकिन लगातार डॉट गेंदों से दबाव बना रहा.

ऑस्ट्रेलिया को रिस्क लेने के लिए मजबूर किया गया.


5. अंतिम ओवरों के लिए जरूरी दबाव सेट हुआ

15वें ओवर तक मैच बराबरी पर आ गया, क्योंकि लक्ष्य बड़ा था और रन गति नियंत्रण में आ चुकी थी.  यही फेज बाद के ओवरों में भारत की वापसी का आधार बना

IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: भारत को 1 और विकेट

9.1: दीप्ति ने दिलाई तीसरी सफलता,  बेथ मूनी 23 रन बनाकर आउट... दीप्ति शर्मा की गेंद पर बेथ मूनी, राधा यादव द्वारा कैच आउट!! राधा यादव को लॉन्ग-ऑन पर एक आसान सा कैच थमाकर मूनी पवेलियन लौट गईं। ऑफ स्पिनर ने स्टंप्स पर फुल लेंथ गेंद डाली और मूनी डीप मिड-विकेट के ऊपर से उड़ाने की कोशिश में संतुलन खो बैठीं. उन्होंने गेंद को बहुत गलत तरीके से खेला और गेंद हवा में काफी ऊपर लॉन्ग-ऑन की ओर चली गई. राधा ने बाकी का काम बखूबी पूरा किया. दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। बेथ मूनी कैच राधा यादव बोल्ड दीप्ति शर्मा 22(20) [चौके-2]

IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा विकेट

 लिचफील्ड 24 रन बनाकर आउट, भारत को दूसरी सफलता...6.6 आउट श्री चरणी की गेंद पर फोएबे लिचफील्ड, स्मृति मंधाना द्वारा कैच आउट!! भारत को जिस विकेट की तलाश थी, वह मिल गया है और साझेदारी टूट गई. उन्होंने लिचफील्ड को आउट कर दिया है, जो लगातार आक्रामक शॉट खेल रही थीं और भारत पर दबाव बना रही थीं. ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को हवा में उछाला और लिचफील्ड ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने के लिए क्रीज से आगे कदम बढ़ाया, लेकिन गेंद बल्ले के बीच से नहीं लगी. लॉन्ग-ऑफ पर खड़े स्मृति मंधाना के लिए यह एक आसान कैच था. फोएबे लिचफील्ड कैच स्मृति मंधाना बोल्ड श्री चरणी 24 (25) [चौके-2, छक्के-1]

India vs Australia Women LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया का 1-6 ओवर में हाल

  • शुरुआत में भारत को बड़ा झटका मिला

    • 0.2 ओवर में ही रेणुका सिंह ने जॉर्जिया वॉल को पगबाधा आउट किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 4/1 हो गया. यह शुरुआती विकेट भारत के लिए बेहद अहम रहा

    • पहले 2 ओवर में भारत का नियंत्रण, फिर गेंदबाजी ढीली हुई
    • शुरुआती ओवरों में भारत ने दबाव बनाया, लेकिन बाद में कुछ ढीली गेंदों से ऑस्ट्रेलिया को रन बनाने का मौका मिल गया। 
  • मोनी–लिचफील्ड की मजबूत साझेदारी

    • शुरुआती विकेट के बाद बेथ मोनी और फोएबी लिचफील्ड ने पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी बनाई.
    • पावरप्ले तक दोनों ने 45 रन जोड़ दिए
  • पावरप्ले के आखिरी ओवरों में रन गति तेज हुई

    • 4 ओवर में स्कोर करीब 25/1 था, लेकिन अगले 2 ओवर में 24 रन बने और मैच का रुख बदला. 
    • लिचफील्ड ने बड़े शॉट लगाकर दबाव कम किया।ॉ

    • 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंचा
    • पावरप्ले खत्म होते‑होते स्कोर 49/1 रहा और रन गति 8 से ऊपर पहुंच गई. शुरुआती झटके के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की।
  • IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

    भारत को मिला पहला विकेट,  जॉर्जिया वॉल 4 रन ही बना सकीं

    IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू

    ऑस्ट्रेलिया कर रही 171 रनों का पीछा, भारत को विकेट की तलाश

    IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: भारत का स्कोर

      टीम हरमनप्रीत ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 171 का टारगेट...सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए हार हाल में जरूरी जीत के लिए पहले बैटिंग चुनने के बाद स्मृति मंधाना (38) और शेफाली (34 ) ने टीम को बढ़िया शुरुआत दी, तो इनके आउट होने के बाद जेमिमान रॉड्रिगेज (34) ने एक छोर को बहुत ही अच्छे ढंग से सभाला, लेकिन यह आखिरी में कप्ता हरमनप्रीत (56 रन, 27 गेंद, 6 चौक, 3 छक्के) का ही गजब अंदाज रहा कि इंडियंस वीमेंस ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 170 रन बनाकर लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए लेफ्टी स्पिनर सोफी मोलिनेक्स ने दो विकेट लिए.  

    India vs Australia Women LIVE Updates: भारत का हाल 12वें से 16वें ओवर तक..5 प्वाइंट्स से जानें

    1. 12वें ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए पारी को संभाले रखा और मंधाना ने एंकर रोल जारी रखा.

    2. जेमिमा रॉड्रिगेज ने शुरुआत में तेजी दिखाने की कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने टाइट बॉलिंग से बाउंड्रियं नहीं दीं

    3.  इस फेज में ज्यादातर रन सिंगल्स-जबल्स से आए, जिससे रन रेट में स्थिरता बनी रही, लेकिन बड़े शॉट नहीं दिखाई पड़े.  लेकिन 12वें ओवर में स्मृति मंधाना 38 रन बनाकर आउट हो गई

    4. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खासी विविधता का इस्तेमाल किया. स्लोअर-वन गेंद भी खूब फेंकी. भारतीय बल्लेबाजों को आजादी नहीं मिली.

    5. 16वें ओवर तक भारत ने विकेट बचाकर आखिर के ओवरों के लिए मजबूत बेस जरूर तैयार कर लिया. हाला

    India vs Australia Women LIVE: 7 से 11वे ओवर का हाल 5 प्वाइंट में जानें

  • 1.  पावरप्ले के बाद 7वें ओवर में भारत ने जोखिम नहीं लिया और स्ट्राइक रोटेशन पर ध्यान देते हुए पारी को संभाला
  • 8वें ओवर तक रन‑रेट लगभग 7 के आसपास स्थिर रहा और मंधाना‑शैफाली की साझेदारी मजबूती से आगे बढ़ती रही 
  • 9वें ओवर में बड़ा झटका लगा जब शैफाली वर्मा 34 रन बनाकर आउट हुईं और स्कोर 66/1 हो गया
  • 10वें ओवर में नई बल्लेबाज के आने के बाद मंधाना ने आक्रामकता दिखाते हुए बाउंड्री लगाकर रन गति बढ़ाने की कोशिश की 
  • कुल मिलाकर इस फेज में भारत ने steady शुरुआत के बाद एक विकेट गंवाया, लेकिन मिडिल ओवर में रन गति को संतुलित बनाए रखा।
  • IND vs AUS Women’s T20 World Cup LIVE Score: भारत को दूसरा झटका

    11.3: भारत का दूसरा विकेट गिरा, मंधाना 38 रन बनाकर लौटीं .. जॉर्जिया वेयरहम की गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना रन आउट!! बहुत बड़ी गलतफहमी और मंधाना बीच पिच पर फंसी रह गईं. उन्होंने सिंगल के लिए दौड़ शुरू कर दी थी, जबकि उनकी साथी (जेमिमा) अपनी जगह से हिली भी नहीं. रॉड्रिगेज का कहना है कि उन्हें कॉल सुनाई नहीं दी और चूंकि वह रिवर्स-स्वीप खेल रही थीं, इसलिए उनकी पीठ स्मृति की तरफ थी। स्मृति मंधाना रन आउट (लुसी हैमिल्टन/जॉर्जिया वेयरहम) 38(37) [चौके-6]

    India vs Australia Women LIVE Updates: शेफाली आउट

    भारत का पहला  विकेट गिरा..बोल्ड हो गई शेफाली.. सोफी मोलिन्यू की गेंद पर शैफाली वर्मा आउट, बोल्ड!! सोफी मोलिन्यू अब तक कहाँ थीं?! गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर थी और वर्मा ने ऑफ-साइड की ओर शॉट खेलने के लिए जगह बनाई, लेकिन गेंद उनके बल्ले से बिल्कुल नहीं लगी. वह गलत लाइन पर खेल गईं और ऑफ स्टंप उखड़ते हुए देखा. हालांकि, इस दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अपना काम बखूबी किया है और भारत को एक अच्छी शुरुआत दी है। शैफाली वर्मा बोल्ड सोफी मोलिन्यू 34 (26) [चौके-3, छक्के-2]

    IND-W vs AUS-W Match LIVE: शेफाली की आक्रामकता बढ़ती हुई

    पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद पर घुटना टेक कर लांग-ऑन के ऊपर से छक्का, तो अगली गेंद पर इन साइ़ड आउट से चौका..ओवर में लिए 12 रन

    * India vs Australia Women LIVE Updates: स्मृति लगातार बाउंड्री लगा रही हैं

    वेयरहम को आक्रमण में लाया गया और मंधाना ने कट शॉट खेलकर बाउंड्री जड़ दी!! इसके बाद उन्होंने एक सिंगल लिया। शैफाली ने भी सिंगल लेकर उनका साथ दिया. स्मृति ने आखिरी गेंद पर फिर से कट मारने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गईं.

    IND-W vs AUS-W Match LIVE: मंधाना-शफाली का पावर-प्ले का दम..4 प्वाइंट्स से जानें 1-6 ओवर की तस्वीर

    1. टॉस और फैसला: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पिच की स्थिति का आकलन करते हुए पहले बल्लेबाजी करना चुना. 

    2. टीम में बदलाव: इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया. नंदिनी की जगह क्रांति गौड़ को टीम में शामिल किया गया, क्योंकि टीम प्रबंधन को लगा कि लॉर्ड्स की पिच उनकी गेंदबाजी शैली के लिए अधिक उपयुक्त है.

    3. शफाली वर्मा का आक्रामक रुख: पावरप्ले के दौरान शफाली वर्मा ने भारतीय पारी को गति दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों, विशेषकर ऐश गार्डनर के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और मिड-ऑफ के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़कर अपनी मंशा साफ कर दी. शुरुआती 6 ओवरों में भारत ने बिना नुकसान के 43 रन बनाए

    4. शफाली ज्यादा आक्रामक: पावर-प्ले के समय शफाली 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद थीं, तो मंधाना के 22 गेंदों पर इतने ही रन थे. दोनों का जोर पिच पर टिकने और हवाई शॉट  न खेलकर जमीनी स्ट्रोक लगाने पर ज्यादा

    IND-W vs AUS-W LIVE Score: शफाली और स्मृति का रिकॉर्ड

    जब बात महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20Is) में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी रन (किसी भी विकेट के लिए) की आती है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो मंधाना और शफाली ने मिलकर बडड़ा कारनामा कर दिया है

    • 742 रन - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया

    • 732 रन - सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका

    • 655 रन - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा (भारत) बनाम इंग्लैंड

    • 535 रन - एलिसा हीली, बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत

    • 522 रन - स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप लाइव: शैफाली ने मैच का पहला छक्का लगाया

    ऐश गार्डनर और उनकी ऑफ-स्पिन को गेंदबाजी में लाया गया और शैफाली ने लेंथ को भांपते हुए पहली ही गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से करारा प्रहार किया। कुछ सिंगल लेने के बाद, शैफाली ने अपने पसंदीदा मिड-ऑफ क्षेत्र के ऊपर से एक शानदार शॉट जड़कर छक्का (SIX) लगाया!!!! इस ओवर से 13 रन आए

    India vs Australia Women LIVE Updates: पिच को लेकर मैत्यू हेडन की राय

    ताली जर्मनोस और मैथ्यू हेडन: सामने की तरफ 71 मीटर (बाउंड्री). 65 और 58 मीटर की स्क्वायर बाउंड्रीज़. पहले मैच में हमने कैप और मारूफ़ा से काफी स्विंग देखी थी. थोड़ी बहुत टर्न भी थी.

    India vs Australia Women LIVE: टॉस पर हरमन का बयान

    पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मैच है, हमने सोचा कि बस खुलकर बल्लेबाजी करते हैं। टीम में एक बदलाव है. नंदिनी की जगह क्रांति वापस आई है. इस तरह की पिचें उसे रास आती हैं. यह एक नया दिन है, नया दिमाग है। आज का दिन खुद का आनंद लेने का है.

    India vs Australia Women LIVE: भारत ने चनी पहले बल्लेबाजी

    महिला विश्व कप में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है....दोनों देसों की XI पर गौर फरमा लें. 

    ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।

    भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

    फॉलो करे:
    India Women Vs Sri Lanka Women 2025 India, ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women, Australia Women, Cricket
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com