विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2020

मनीष सिसोदिया के OSD रिश्वत लेते हुए अरेस्ट तो BJP सांसद प्रवेश वर्मा बोले- इन्हीं पैसों से शाहीन बाग में खिलाई जा रही है बिरयानी

अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया.

मनीष सिसोदिया के OSD रिश्वत लेते हुए अरेस्ट तो BJP सांसद प्रवेश वर्मा बोले- इन्हीं पैसों से शाहीन बाग में खिलाई जा रही है बिरयानी
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा.
नई दिल्ली:

सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया. वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं. यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है.

इस पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'जब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के कार्यालय में तैनात एक सीनियर अधिकारी पैसे ले रहा था तो साफ है यह पैसा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की जेब में जाता था. इसी रिश्वत के पैसे से आम आदमी पार्टी के लोग दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं और शाहीन बाग के लोगों को बिरयानी खिलाई जा रही है. इस मामले की आगे और जांच होगी.'

दिल्ली: वोटिंग से ठीक पहले डिप्टी सीएम के OSD रिश्वत लेते अरेस्ट, मनीष सिसोदिया बोले-सख्त से सख्त सजा दें

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा, 'मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है. यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर OSD भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने ख़ुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है'.

गौरतलब है कि यह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुए अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है. वहीं पार्टी ने दिल्ली चुनाव में भी ईमानदारी को मुख्य मुद्दा बनाया है. NDTV को दिए इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशभक्ति के सवाल पर ज़ोर देते हुए कहा था कि उन्होंने कई बार अनशन किया है और उनकी पार्टी अन्ना आंदोलन से निकली है.

वीडियो: दिल्ली का दंगल: पटपड़गंज में किसका पलड़ा भारी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, Parvesh Verma, Delhielection2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com