एनडीटीवी के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स की मानें तो बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलते दिख रहा है. पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, बीजेपी को 126 सीटों में से 72 मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 53 सीटें मिलने का अनुमान है. इंडिया टुडे -एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल (India Today-Axis My India exit poll ) की मानें तो एनडीए तो 75-85 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस के महागठबंधन को 40-50 सीटें ही मिलने के आसार हैं.
मनोरमा न्यूज-वीएमआर एग्जिट पोल ने भी असम में सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन को इतनी ही सीटें मिलने का अनुमान जताया है. पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल ( P-MARQ exit poll) कहता हैकि महागठबंधन को 56 से 64 सीटें और बीजेपी को 62 से 70 सीटें मिल सकती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्सका एग्जिट पोल 9 P-MARQ exit poll) कहता है कि बीजेपी को असम में आसान जीत मिलेगी. बीजेपी गठबंधन को यहां 74-84 और कांग्रेस के महागठबंधन को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. असम में बहुमत का आंकड़ा 64 है.
एबीपी न्यूज-सी वोटर (ABP News-C Voter poll ) का सर्वे कहता है कि दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर है. एनडीए तो 58 से 71 और कांग्रेस एलायंस को 53-66 तक सीटें मिल सकती हैं. न्यूज 24-टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल बताता है कि बीजेपी को असम में 70 तक सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 56 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है.
असम में तीन चरणों में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को वोटिंग हुआ था. चुनाव आयोग के अनुसार, असम में पहले चरण में करीब 80 फीसदी, दूसरे चरण में 81 और तीसरे व अंतिम चरण में करीब 82.33 फीसदी वोट पड़े थे. वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 86 सीटें मिली थीं. इस बार 126 में से 92 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है, जबकि असम गण परिषद 26 सीटों पर मैदान में थी. आठ दलों के विपक्षी महागठबंधन में कांग्रेस अकेले 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. जबकि एआईयूडीएफ ने 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे.
Assam Exit Polls: असम में बीजेपी को 72 सीटें मिलने की संभावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं