विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2018

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बोले- राम मंदिर के मुद्दे पर अगर हिंदुओं का सब्र टूटा तो, तेजस्वी ने ऐसे दिया जवाब

गिरिराज सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा 'अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है. मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा?.

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बोले- राम मंदिर के मुद्दे पर अगर हिंदुओं का सब्र टूटा तो, तेजस्वी ने ऐसे दिया जवाब
गिरिराज सिंह के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.
नई दिल्ली: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. गिरिराज सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा 'अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है. मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा?. गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने उन पर निशाना साधा है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी का सब्र नहीं टूटा है. आप हमसे बड़े हिंदू नहीं हैं. ठेकेदार मत बनिये. तेजस्वी ने कहा कि आपको चुनाव का डर है. ये मगरमच्छी रोना रोने से फ़ुर्सत मिले तो युवाओं की नौकरी, विकास और जनता की सेवा की बात करिए.
 
तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया और कहा अपने दोस्त 'पलटूराम' की तरह बेमतलब बिहारियों को बदनाम मत करिए. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या में ज़मीन विवाद (Ayodhya Dispute) मामले की सुनवाई टल गई है. अब जनवरी में तय होगा कि सुनवाई कब होगी. CJI रंजन गोगोई ने कहा कि जनवरी में उचित बेंच सुनवाई की तारीख तय करेगी. इस दौरान SG तुषार मेहता व अन्य पक्षकारों ने जल्द सुनवाई की मांग की, लेकिन पीठ ने कहा कि जनवरी में ही उचित बेंच तय करेगी कि कब से सुनवाई हो. आपको बता दें कि आज कुल दो मिनट ही सुनवाई हुई. अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उचित बेंच में CJI गोगोई होंगे या नहीं. 
 
आज सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की बेंच ने सुनवाई की. चीफ जस्टिस की बेंच को ये तय करना था कि इस मामले की कब से सुनवाई की जाए और रोजाना सुनवाई की जाए या नहीं. इससे पहले 27 सितंबर को तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने 2:1 के बहुमत से फैसला दिया था कि 1994 के संविधान पीठ के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं है, जिसमें कहा गया था कि मस्जिद में नमाज पढना इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं है. 

VIDEO: लोकसभा चुनाव से पहले फिर गरमाया राम मंदिर का मुद्दा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ram Mandir At Ayodhya, Ayodhya, Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com