- ममता बनाम सीबीआई मामले पर सियासी बयानबाजी तेज
- अनिल विज ने ममता बनर्जी की ताड़का से की तुलना
- टीएमसी नेता ने कहा- झांसी की रानी हैं ममता
सीबीआई टीम द्वारा कोलकाता पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने की कोशिश के विरोध में ममता बनर्जी कल रात से धरने पर बैठी हैं. इस पूरे मामले में राजनीतिक दलों के बीच जबरदस्त बयानबाजी का दौर देखने को मिल रहा है. इस विवाद के मैदान में लगभग सभी दलों के नेताओं ने छलांग मारी है. इसी कड़ी में हरियाणा में खेल मंत्री और बीजेपी के कट्टर नेता अनिल विज भी कूद पड़े हैं. अनिल विज ने मोदी सरकार के खिलाफ लामबंदी कर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ताड़का और सुरसा से की है. उन्होंने कहा जब हम छोटे होते थे, तब राम लीला देखने जाया करते थे तो उसमें एक सीन आया करता था कि श्रृषि-मुनि जब यज्ञ किया करते थे तो ताड़का आकर उसमें व्यवधान डाल दिया करती थी. ठीक उसी प्रकार का रोल ममता बनर्जी कर रही हैं. चाहे योगी आदित्यनाथ की रैली हो, चाहे अमित शाह जी यात्रा निकालना चाहते हो, उसमें रुकावट डालती है. कभी किसी का हेलीकॉप्टर रोकती है, इसलिए पूरी तरह से ममता बनर्जी वही कर रही है जो ताड़का किया करती थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अनिल विज की इस तुलना का जवाब दिया टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी ने. हालांकि उन्होंने इसका जवाब सीधे अनिल विज को नहीं दिया है. लेकिन उनकी तुलना को अनिल विज से जोड़कर देखा जा रहा है. टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि आपने झासी की रानी वाली कहानी तो सुनी होगी. ममता किसी से डरने वाली नहीं हैं. त्रिवेदी ने सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस ने सबूत मिटा दिए हैं तो सीबीआई छापा किसलिए मार रही है..
सारदा चिटफंड स्कैम : कोलकाता पुलिस कमिश्नर पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में कहीं ये बड़ी बातें
बता दें कि कोलकाता में पुलिस कमिश्नर राजीव से पूछताछ करने के लिए सीबीआई के अधिकारी पहुंचे तो पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारियों के साथ उनका टकराव हो गया. पुलिस कमिश्नर के समर्थन में ममता बनर्जी आ गईं. उन्होंने सीबीआई के इस कदम को मोदी सरकार का निर्देश करार दिया. इसके विरोध में वह आधी रात से धरने पर बैठी हुई हैं.
Video: कोलकाता मामले पर सियासी बयानबाजी का दौर जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं