भाजपा की एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उनकी बहन प्रियंका गांधी विपक्षी दल का तुरूप का इक्का हैं, तो क्या राहुल जोकर थे. भाजपा की महाराष्ट्र प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का जिक्र किया, जिन्होंने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने को ‘‘ट्रंप कार्ड'' के तौर पर उठाया गया कदम बताया था. पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता, गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि हम ट्रंप का इक्का चलते हैं...तब तो इसका मतलब यह है कि वे अब तक जोकर से खेल रहे थे. भाजपा नेता ने जालना में महाराष्ट्र भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह कहा.
अरुण जेटली ने राहुल को बताया जोकर तो कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा-बातूनी ब्लॉगर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा कि मैं ताश नहीं खेल सकती लेकिन आप ट्रंप कार्ड और जोकर में अंतर में समझ सकते हैं. उन्होंने अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हम उन्हें (राहुल गांधी को) जोकर कह रहे हैं, बल्कि उनके अपने ही नेता ने उनके बारे में यह कहा है. उन्हें पप्पू कहने को लेकर हमारी आलोचना होती है. पांडे ने कहा कि यदि पार्टी (कांग्रेस) ने अपना ट्रंप कार्ड पहले खेला होता तो, इस जोकर ने देश का इतना वक्त बर्बाद नहीं किया होता. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता और बॉलीवेड अभिनेता परेश रावल ने भी कुछ ऐसी ही बात कही थी. उन्होंने प्रियंका गांधी की एंट्री पर एक ट्वीट किया था और कांग्रेस के इस फैसले का मजाक बनाया. उन्होंने लिखा था कि 'वो कहते हैं कि अब हमने अपना ट्रंप कार्ड उतारा है, तो हमें ये पूछना है कि अब तक क्या जोकर से खेल रहे थे?'. बता दें कि बीजेपी की ओर से प्रियंका गांधी के संबंध में यह पहला बयान नहीं है. इससे पहले प्रियंका गांधी को लेकर बिहार में बीजेपी के मंत्री ने भी एक अजीब बयान दिया है.
लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के सामने खड़ी हैं 10 बड़ी चुनौतियां
बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर कहा था कि खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते... इससे भी बढ़कर तथ्य यह है कि वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है. वह बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उसके अलावा उनकी कोई राजनैतिक उपलब्धि नहीं है.."
प्रियंका गांधी कांग्रेस की 'ट्रंप कार्ड', सही समय पर उनकी नियुक्ति हुई है : शिवसेना
बता दें कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने ऐसे वक्त में राजनीति में उतारा है, जब यूपी में वह पूरी तरह से अकेली है. बसपा-सपा गठबंधन से कांग्रेस को अलग किये जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का जिम्मा दिया. कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि प्रियंका की वजह से कांग्रेस की स्थिति सूबे में सुधरेगी और वह यूपी में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में कामयाब होगी.
VIDEO: प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को कितना फायदा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं