- मनीकुट्टन को बीजेपी ने दिया टिकट
- मनीकुट्टन ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
- केरल में 6 अप्रैल को होगी वोटिंग
केरल में विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections 2021) के लिए सभी दल कमर कस चुके हैं. स्थानीय नेता टिकट पाने की कोशिशों में जुटे हैं लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. BJP ने 31 साल के एक MBA कर चुके युवक को वायनाड जिले की मानंतवाड़ी से चुनावी मैदान में उतारा. युवक ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि वह राजनीति छोड़ रहा है. युवक का नाम मनीकुट्टन है और वह पनिया जनजाति से आता है.
BJP ने बीते रविवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. इसमें मनीकुट्टन का भी नाम था. मानंतवाड़ी सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित है. मनीकुट्टन ने कहा कि वह बेहद आदर के साथ पार्टी के ऑफर से इनकार करते हैं और वह राजनीति का हिस्सा नहीं रहेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा, तमिलनाडु, केरल, बंगाल और पुदुचेरी में अकेले लड़ेंगे चुनाव : मायावती
उन्होंने कहा, 'केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे उम्मीदवार घोषित किया है. मैं असल में एक आम नागरिक हूं, मैं चुनाव की राजनीति में नहीं आना चाहता हूं. मैं नौकरी करना चाहता हूं और एक परिवार चाहता हूं, इसलिए मैं खुशी-खुशी पार्टी के ऑफर को इनकार करता हूं.'
अमित शाह के 7 सवाल पर केरल CM ने की सवालों की बौछार, पूछा- स्मगलरों से RSS का क्या रिश्ता?
NDTV से बातचीत में मनीकुट्टन ने कहा, 'जब मैंने अपना नाम टीवी पर देखा तो मैं चौंक गया और घबरा गया. मैं बहुत खुश हूं कि बीजेपी ने पनिया समुदाय से उम्मीदवार को चुना लेकिन मैंने फोन पर उनसे कहा कि मैं बीजेपी का उम्मीदवार नहीं बनना चाहूंगा.'
बताते चलें कि केरल में बीजेपी का महज एक विधायक है. इस बार बीजेपी ने 88 वर्षीय मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को भी टिकट दिया है. वह पलक्कड़ से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से पिछले चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दूसरे स्थान पर थे. केरल में एक चरण में चुनाव होंगे. वहां 6 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे घोषित होंगे.
VIDEO: केरल में पीसी चाको का कांग्रेस से इस्तीफा, पार्टी में गुटबाजी का लगाया आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं