केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (P Vijayan) ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) पर पलटवार करते हुए उनसे ही गोल्ड स्मगलिंग केस में सवाल पूछे हैं. एक दिन पहले ही अमित शाह ने केरल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गोल्ड एंड डॉलर स्मगलिंग केस में सात सवाल पूछे थे. शाह ने कहा था कि केरल की सरकार से सोने और डॉलर की तस्करी के लिंक जुड़े हैं.
शाह ने जांच एजेंसियों के हवाले से कहा था कि राज्य में होने वाली सोने की तस्करी के लिंक राज्य की सत्तारूढ़ वाम सरकार से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि कस्टम डिपार्टमेंट ने केरल हाईकोर्ट को बताया था कि तस्करी के आरोपियों ने मुख्यमंत्री विजयन, विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन और कई मंत्रियों के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे किए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केरल के सीएम ने किया पलटवार, अमित शाह को ‘सांप्रदायिकता का मूर्त रूप' कहा
अमित शाह के इस आरोप को केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य का अपमान करार दिया है और कहा है कि बीजेपी नेता की टिप्पणी केरल को अपमानित करने वाली है. विजयन ने कहा, "अमित शाह के अभियान ने केरल का अपमान किया. उन्होंने कहा कि केरल भ्रष्टाचार की भूमि है. हमें याद रखना चाहिए कि कई एजेंसियों ने यह प्रमाणित किया है कि भारत में केरल सबसे कम भ्रष्ट है लेकिन कांग्रेस ने भी बयान पर कोई आपत्ति नहीं की क्योंकि दोनों एक जैसे हैं."
इसके बाद विजयन ने अमित शाह द्वारा उठाए गए सात सवालों पर पलटवार करते हुए अपना सवाल पूछा, जो सभी सोने की तस्करी के मामले से जुड़े थे. उन्होंने पूछा, "क्या एक संघ परिवार का एक ज्ञात व्यक्ति डिप्लोमैटिक बैगेज में सोने की तस्करी करने के मुख्य साजिशकर्ताओं में एक नहीं है? क्या आप यह नहीं जानते हैं? क्या सीमा शुल्क पूरी तरह से सोने की तस्करी जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए जिम्मेदार नहीं है? क्या तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधीन नहीं है?"
अमित शाह ने रैली के दौरान गोल्ड स्कैम को लेकर केरल के मुख्यमंत्री से पूछे 7 सवाल
विजयन इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने पूछा, "बीजेपी के सत्ता में आने के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा सोने की तस्करी का अड्डा कैसे बन गया?" विजयन ने पूछा, "क्या संघ परिवार के लोग सोने की तस्करी को सुविधाजनक बनाने के लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर विभिन्न पदों पर जानबूझकर नियुक्त नहीं किए गए? जांच सही तरीके से चल रही थी फिर क्या जांच दिशा नहीं बदली गई जब यह आपके अपने लोगों की ओर इशारा करने लगा तो? क्या वह आपकी पार्टी चैनल का प्रमुख नहीं था जिसके कहने पर आरोपियों ने कहा था कि यह डिप्लोनैटिक बैगेज नहीं है?" उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब अमित शाह को देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं