विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

बीजेपी नेता और उसके परिवार पर घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, 5 को मौत के घाट उतारा

जलगांव में बीजेपी नगरसेवक रवींद्र खरात (Ravindra Kharat) के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने दनादन गोलियां दाग और चाकू से हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी.

बीजेपी नेता और उसके परिवार पर घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, 5 को मौत के घाट उतारा
पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.
  • बीजेपी नेता और उसके परिवार पर घर में घुसकर बरसाईं गोलियां
  • भीषण हत्याकांड में 5 लोगों की मौत
  • पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया
महाराष्ट्र:

जलगांव में बीजेपी (BJP) नगरसेवक रवींद्र खरात (Ravindra Kharat) के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने दनादन गोलियां दाग और चाकू से हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी. दिल दहला देने वाली ये वारदात भुसावल शहर में रात 9.30 के करीब हुई. बीजेपी नगरसेवक रवींद्र खरात समता नगर के अपने घर के बाहर बैठे थे. तभी दो लोगों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. गोली की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील खरात बाहर आए. हमलावरों ने उनको गोली मारी. सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए, वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए और चाकू से सुनील खरात को बुरी तरह जख्मी कर दिया. बाद में हमलावरों ने रवींद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर सहित उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला किया. 

गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव के 'सुर और ताल' में इतनी समानता क्यों हैं?

पूरी वारदात में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी के तीनों की जलगांव सिविल हॉस्पिटल दाखिल करने के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई. इस वारदात में मृतक रवींद्र की पत्नी भी घायल हो चुकी है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पटना जल जमाव पर सियासत: दो महीने पहले जिस पूर्व कमिश्नर के काम की मंत्री कर रहे थे तारीफ, अब उसी को बताया जिम्मेदार

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार हत्या आपसी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP Corporator Shot Dead, BJP Corporator Family, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com