नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत की वजह से नहीं चल पाई।
केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा में कभी कांग्रेस के विधायक तो कभी भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करते रहे।
हद तो तब भी कि दोनों दलों में एक प्रकार का तालमेल दिख रहा था। केजरीवाल का आरोप है कि दोनों दलों ने जानबूझकर विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों ही दल उद्योगपति मुकेश अंबानी के खिलाफ केस दर्ज करने को पचा नहीं पा रहे हैं। यह दोनों दल आज एक्सपोज हो गए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा, भाजपा कांग्रेस, Chief Minister Arvind Kejriwal, Delhi Assembly, BJP-Congress