विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने कार्यकर्ताओं को दी जोश में होश न खोने की नसीहत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने हरियाणा की नब्बे में से 75 सीटें जीतने का अतिमहत्वाकांक्षी लक्ष्य सामने रखा है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने कार्यकर्ताओं को दी जोश में होश न खोने की नसीहत
हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी अपनी कमर
  • विदेश से लौटने के बाद पीएम भी करेंगे बैठक
  • बीजेपी के बड़े नेताओं की राज्य में होगी रैलियां
  • हरियाणा में दोबारा सरकार बनाने की तैयारी में बीजेपी
नई दिल्ली:

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. पार्टी राज्य में एक बार फिर सत्ता में आने की हर संभव कोशिश कर रही है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेश वापसी के तुरंत बाद ही बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति राज्य के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तैयारी में है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने हरियाणा की नब्बे में से 75 सीटें जीतने का अतिमहत्वाकांक्षी लक्ष्य सामने रखा है. इसे लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने राज्य के सभी जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं.

हरियाणा में Congress शराब न पीने वालों को ही देगी टिकट, तय किये 10 मानक

इन सभी बैठकों में यह संदेश दिया गया है कि जीत के प्रति अतिआत्मविश्वास का शिकार न हो जाएं. कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि जीत तभी होगी जब जनता का विश्वास जीता जाए और आप खूब मेहनत करें. साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार के प्रदर्शन के आधार पर वोट मांगने के लिए कहा गया है.वहीं, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट बंटवारे पर बीजेपी के बड़े नेताओं का कहना है कि राज्य में एक दो नेताओं को छोड़कर किसी भी विधायक या मंत्री को अपनी टिकट पक्की नहीं मानना चाहिए.

BJP अध्यक्ष अमित शाह बोले, महाराष्ट्र और हरियाणा में हमारी सरकारों ने विकास को नई ऊंचाई दी है, इसलिये...

पार्टी सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही टिकट का वितरण करेगी. टिकट किसे दिया जाए इसका अंतिम फैसला चुनाव समिति की बैठक में ही होगा. हालांकि बीजेपी के सामने चुनौती उन निर्दलीय विधायकों को भी दोबारा टिकट देने की है जो पार्टी को समर्थन दे रहे थे. राज्य बीजेपी से जुड़े बड़े नेताओं का कहना है कि दूसरी कई पार्टियों से बड़ी संख्या में नेता बीजेपी में शामिल होना चाह रहे हैं लेकिन उन्हें विनम्रतापूर्वक मना कर दिया गया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव : मनोहर लाल खट्टर के सामने चुनौतियां या राह आसान

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बीजेपी के भीतर असंतोष न बढ़े. पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आगे रख कर लड़ेगी. पीएम मोदी, गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा जैसे तमाम वरिष्ठ नेता आठ अक्टूबर के बाद राज्य में बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार करेंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Assembly Election 2019, Assembly Election, BJP, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com