कोरोना वायरस की वजह से अब चुनावी रैलियां अब शायद ही अगले कुछ चुनावों में देखने को मिले. इसी बीच खबर मिल रही है कि बीजेपी बिहार में चुनाव का बिगुल अगले हफ्ते फूंकने की तैयारी कर रही है. गृहमंत्री अमित शाह इस वीडियो कॉन्फ्रेंस, फेसबुक लाइव के जरिए एक सभा को संबोधित करेंगे. बिहार के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बताया कि पार्टी ने इस वर्चुअल के लिए 243 विधानसभा क्षेत्रों के एक लाख लोगों को तैयार है. इसके लिए उन लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई जो सिर्फ भाषण सुनना चाहते हैं. 7 जून को होने वाली इस रैली के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने डिजिटल प्रचार अभियान की शुरुआत कर देगी.
इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेता भी अलग-अलग तारीखों में ऐसी रैलियों में हिस्सा लेंगे. संजय जयसवाल ने बताया कि जेपी नड्डा की रैलियां दो भागों में होगी जिसमें पहले उत्तर बिहार और फिर दक्षिण बिहार को कवर किया जाएगा. आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. बीजेपी साल 2005 से नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू के साथ सत्ता में साझेदार है. हालांकि बीच में करीब 4 साल (2013 से 2017 तक) दोनों के बीच गठबंधन टूट गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि कई मीडिया में रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग की संभावनाओं से इनकार कर दिया गया है. अब देखने की वाली बात यह होगी कि जब अनलॉक1 के तहत किसी भी सार्वजनिक सभा के आयोजन पर प्रतिबंध लगा है, तब क्या ऐसे में जब चुनावों की तारीखों की घोषणा होगी तो उसमें रैली, रोड शो जैसे प्रचार के तरीकों की इजाजत होगी. क्योंकि कई विपक्षी दलों में इस बात का डर सताया हुआ है कि अगर सिर्फ ऑनलाइन चुनाव प्रचार की ही इजाजत मिली तो बीजेपी इसमें भारी पड़ सकती है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं