- कहा, अब मामले की जांच बेहतर तरीके से हो पाएगी
- मामले में सुशांत के पिता ने पटना में दर्ज कराया है केस
- बिहार सरकार ने सोमवार को की थी CBI जांच की सिफारिश
Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनके पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए मामले की जांच सीबीआई (CBI Enquiry) करेगी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मामले की जांच सीबीआई से कराने संबंधी अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है. नीतीश ने बुधवार को एक ट्वीट करके राज्य सरकार की अनुंशसा स्वीकार करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अब मामले की बेहतर तरीके से जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा. सुशांत मूलरूप से बिहार के ही रहने वाले थे.
ED की रिया के सुशांत सिंह राजपूत से संबंधों को लेकर गहरी पड़ताल करने की तैयारी
स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० जांच कराने हेतु राज्य सरकार की अनुशंसा को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद। आशा है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि बिहार सरकार (Bihar Government) ने सोमवार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी. बुधवार को मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, इस दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे. SG ने बताया कि केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है और केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है. सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि 'इस याचिका में कुछ बचता नहीं है क्योंकि जांच सीबीआई को ट्रांसफर हो चुकी है.' मेहता ने कहा कि 'एक पक्ष चाहता है कि बिहार पुलिस जांच करें, वहीं एक पक्ष चाहता है कि मुंबई पुलिस करें ऐसे में केंद्र खुद ही जांच करेगा ताकि कोई सबूत नष्ट न हो.' उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर कहा कि 'अब CBI को इस मामले की जांच सौप दी गई है लिहाजा अब महाराष्ट्र पुलिस कुछ न करे क्योंकि वो सबूतों को नष्ट करने के दायरे में आएगा.'
इस बीच, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में उनकी दोस्त व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मुंबई दफ्तर में बुलाया है. यह जानकारी ईडी के सूत्रों द्वारा एनडीटीवी को मिली. 7 अगस्त यानी इसी शुक्रवार को ED मुंबई दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ होगी.
सुशांत केस: क्या जांच कम राजनीति ज्यादा हो रही है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं