विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2012

मुंबई में बिहार दिवस समारोह की तैयारी पूरी

मुंबई में बिहार शताब्दी उत्सव समारोह से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जाएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: मुंबई में बिहार शताब्दी उत्सव समारोह से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार शाम को मुंबई जाएंगे। समारोह की तैयारी में पिछले कई दिनों से लगे विधान पार्षद और समारोह के संयोजक देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि आयोजन पूरी तरह सांस्कृतिक होगा।

समारोह का मुख्य उद्देश्य मुंबई में रहने वाले बिहारियों में बिहारीपन का भाव जगाना तथा उन्हें राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाने के लिए प्रेरित करना है। ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र गान और बिहारी गीत के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

इस समारोह में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, प्रसिद्घ गायक उदित नारायण सहित हिन्दी और भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में 18 ऐसे बिहारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मुंबई में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में सिख, जैन और बौद्घ समुदाय से जुड़े संगठनों और शिक्षक संस्थानों की ओर से मुख्यमंत्री को भी सम्मानित किया जाएगा।

ठाकुर ने कहा कि मुंबई स्थित सोमैया मैदान में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शानदार पंडाल बनाया गया है, तथा 10 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार शताब्दी समारोह, मुंबई में बिहार दिवस, नीतीश कुमार, Bihar Divas, Bihar Divas In Mumbai, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com