बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी (Bihar Deputy CM Renu Devi) अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान छात्रों के बीच अपना आपा खो बैठीं. कार में बैठने के दौरान छात्र संघ सचिव को गालियां बकने का उनका वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है. पहले ही शराबबंदी (Liquor Ban) जैसे कई मामलों में घिरी बिहार सरकार के खिलाफ यह वीडियो विपक्ष का नया हथियार बन सकता है. बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी का ये वीडियो महज 16 सेंकेंड का वीडियो है, जिसमें वो आरा के छात्र संघ को गुस्से में हरामजादा कह रही हैं.
जहरीली शराब से मौतों पर घिरे नीतीश कुमार करेंगे समीक्षा, शराबबंदी हटाने की मांग पर कही ये बात...
बताया ये जा रहा है कि ये वीडियो 12 नवंबर को बेतिया का है. रेणु देवी इस दिन अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया गईं थीं,जहां वोकेशनल के छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया था.प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा का सेंटर चंपारण करने की मांग कर रहे थे. छात्र अपनी मांगों को लेकर एमजेके कॉलेज के सामने धरना-अनशन पर बैठे थे.
छात्र बीआरए यूनिवर्सिटी के फैसले का विरोध कर रहे थे और परीक्षा सेंटर को चंपारण में किये जाने की मांग कर रहे थे. मौके पर डिप्टी सीएम की गाड़ी पहुंची तो छात्रों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. इसके बाद डिप्टी सीएम ने अपना आपा खो दिया और छात्र संघ के सचिव को गाली दी. डिप्टी सीएम से इस मामले में संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वायरल वीडियो को लेकर उनके नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि डिप्टी सीएम फिलहाल शराबबंदी को लेकर पटना में सीएम की अध्यक्षता में हो रही बैठक में है. बिहार में जहरीली शराब की कई घटनाएं हाल ही में हुई हैं. इसमें 70 के करीब लोग मारे गए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शराबबंदी को हटाने का उनका कोई विचार नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं