- पीएम मोदी करेंगे चार दिन में 12 चुनावी रैलियां, सीएम नीतीश भी होंगे साथ
- 23 अक्टूबर को गया में पहली चुनावी रैली संबोधित करेंगे पीएम
- 28 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 नवंबर को भी करेंगे सभाएं
बिहार विधान सभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दर्जन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. सभी चुनावी रैलियों में उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे. पहले चरण के मतदान से पहले 23 अक्टूबर को सासाराम में दोनों नेता संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. पहले ही दिन पीएम और सीएम गया और भागलपुर में भी क्रमश: दूसरी और तीसरी रैली को संबोधित करेंगे.
इसके बाद प्रधानमंत्री 28 अक्टूबर को दूसरी बार बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करने आएंगे. उस दिन दरभंगा में पहली रैली करेंगे. उसके बाद पटना जिले में ही दो अन्य रैलियां करेंगे, इनमें एक पटना में होगी. तीसरी बार पीएम के दौरे में भी तीन रैलियां होंगी. 1 नवंबर को पीएम और सीएम पहले छपरा फिर पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तेजस्वी यादव की सुशील मोदी को खुली चुनौती- कोई एजेंसी बची हो तो उससे भी करा लें जांच
चौथी बार में प्रधानमंत्री 3 नवंबर को रैली करने आएंगे. उस दिन पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में सीएम के साथ सभा को संबोधित करेंगे. बिहार भाजपा प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस ने इसकी जानकारी दी है.
बिहार में प्रधानमंत्री जी की सारी रैलियां NDA की रैली होगी। वह 12 रैलियां करेंगे। इसमें सबसे पहले 23 तारीख को सासाराम , गया और भागलपुर में रैली करेंगे। 28 को दरभंगा में पहली रैली, मुज़फ्फरपुर में दूसरी और पटना में तीसरी रैली करेंगे। फिर वह 1 तारीख को आएंगे- श्री @Dev_Fadnavis pic.twitter.com/DZm5fe0Zgn
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 16, 2020
इससे पहले बिहार एनडीए द्वारा एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेन्स में नीतीश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया. पटना के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी और जेडीयू के अलावा दो अन्य सहयोगी दल (हम और वीआईपी) के नेता भी मंच पर मौजूद थे. बीजेपी की तरफ से बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडेय और जेडीयू की तरफ से मंत्री संजय झा मौजूद थे. इस मौके पर संजय झा ने कहा कि नीतीश जी ने साल 2005 में माइनस में काम शुरू किया था लेकिन आज बिहार में विकास की कहानी किसी से छुपी नहीं है.
बीजेपी के बिहार चुनाव के गाने 'बिहार में ई बा' पर अनुभव सिन्हा ने जताई आपत्ति
बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया था कि वो पीएम की सभी रैलियों में मंच साझा करें. माना जाता है कि सीएम की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद ही पीएम के कार्यक्रम का शिड्यूल जारी हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं