दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब

शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था और लगातार जलस्तर घट रहा था लेकिन दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तेर भारत में तेज बारिश से शनिवार रात से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में 13 नौकाओं को तैनात किया है.

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिल्ली में यमुना का जलस्तर (Yamuna River Water Level) एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. रविवार की सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 205.28 मीटर तक पहुंच गया जबकि ख़तरे का निशान 205.33 मीटर है. शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था और लगातार जलस्तर घट रहा था लेकिन दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तेर भारत में तेज बारिश से शनिवार रात से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

ऊपरी और जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद उफनाती ​यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब आ गया है. शनिवार की सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 204.97 मीटर पर आ गया जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. हालांकि, शुक्रवार की रात 10:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.60 मीटर तक पहुंच गया था.

दिल्ली में हुई जोरदार बारिश, यमुना बाजार समेत कई इलाकों में सड़कें लबालब 

दिल्ली में चिंता की बात अभी भी बनी हुई है क्योंकि यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर के वार्निंग लेवल से अभी भी ऊपर है. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है और चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है.

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को चौकस कर दिया गया है. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में 13 नौकाओं को तैनात किया है तथा 21 अन्य को तैयार रखा है. 

दिल्ली का टॉप मोस्ट गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार, पुलिस ने रखा हुआ था 7 लाख का इनाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हरियाणा द्वारा हथनीकुंड बैराज से यमुना में और पानी छोड़े जाने पर दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराना शुरू कर दिया है. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का अलर्ट तब जारी किया जाता है जब यमुना का जल स्तर 204.50 मीटर के ‘‘खतरे के निशान'' को पार करता है. चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है.