विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2013

मप्र में युवक कांग्रेस चुनाव में गोली चली, दो घायल

भोपाल: मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। राजधानी भोपाल में जमकर मारपीट हुई और गोली भी चली। पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।

राज्य में रविवार को युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान होना तय था। सुबह से ही गहमागहमी थी। मतदान के दौरान राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के सामने भिड़ गए। दोनों ओर से कमर में बांधे जाने वाली बेल्ट से एक-दूसरे पर जमकर हमला किया गया।

मारपीट देखकर पुलिस बल ने पहले दोनों को रोका, मगर जब वे शांत नहीं हुए तब पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों गुटों से जुड़े कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।

रात होते गोलीबारी तक की नौबत आ गई। चुनाव नतीजे आने का दौर शुरू होते ही गोली चली, इसके छर्रे लगने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि यह गोली जीत की खुशी में चलाई गई है या किसी ने गोली मारी है।

कांग्रेस कार्यालय के सामने खड़े एक सफारी वाहन से पुलिस ने बड़ी संख्या में धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। जिस वाहन से हथियार मिले हैं, उस पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष की पट्टिका लगी हुई है। यह वाहन किसका है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस को आशंका है कि युकां के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने की कोशिश हो सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं ग्वालियर में मतदान के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मतदान रोकना पड़ा। साथ ही फर्जी मतपत्र जलाए गए। यहां फर्जी मतदान कराने के आरोप-प्रत्यारोप पर दो गुटों में विवाद भी हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भोपाल, यूथ कांग्रेस चुनाव, कांग्रेसियों में मारपीट, Youth Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com