विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

ड्रग्स केस: भारती सिंह और हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत, जमानत याचिका पर सोमवार को सकती है सुनवाई

Drugs Case: घर से गांजा (Weed) बरामद होने के सिलसिले में रविवार को भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मुंबई की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने भारती और हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.

भारती सिंह और उनके पति हर्ष को न्यायिक हिरासत में भेजा गया (फाइल फोटो)
मुंबई:

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह  (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. घर से गांजा (Weed) बरामद होने के सिलसिले में रविवार को भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने भारती और उनके पति को 4 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हर्ष लिंबाचिया को 15 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया जबकि भारती को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.  

अदालत में NCB ने दलील में कहा, "भारती सिंह के घर से 86 ग्राम गांजा बरामद किया गया. दोनों ने गांजा के सेवन की बात कबूली है. अब तक की जांच में NCB ने पाया कि हर्ष अपने और भारती के लिए गांजा लाता था. NCB को यह जांच करना है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है और इसके लिए इन्हें पुलिस हिरासत में भेजा जाना चाहिए.

अदालत ने कहा, "बरामद हुए गांजे की मात्रा बहुत कम है. NCB का भी कहना है कि दोनों गांजा का सेवन करते थे. इसलिए पुलिस हिरासत की ज़रूरत नहीं है. दोनों को 4 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा जाता है." कहा जा रहा है कि सोमवार को ज़मानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है. 

कोर्ट के सामने पेश करने से पहले भारती सिंह और हर्ष को रविवार को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था. NCB की मुंबई शाखा के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि भारती सिंह और हर्ष के खिलाफ ड्रग्स सेवन के आरोप में केस दर्ज किया गया है.  

एनसीबी की पूछताछ में शनिवार को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजा (Weed) लेने की बात स्वीकारी थी. एनसीबी को भारती सिंह के घर से छापेमारी के दौरान 86.5 ग्राम गांजा (Weed) भी मिला था.

दरअसल, एनसीबी ने मुंबई के खारदांडा इलाके में 21 नवंबर को छापेमारी की थी और 21 साल के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया था. उसके पास से 40 ग्राम गांजा, नशीली दवाएं आदि बरामद हुई थीं. आरोपी से पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के घर औऱ कार्यालय में छापेमारी की थी. इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गांजे का सेवन करते हैं.

वीडियो: भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharti Singh, Bharti Singh And Haarsh Limabhachiyaa, Judicial Custody
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com