विज्ञापन
This Article is From May 01, 2019

टॉयलेट में सैनिटरी पैड किसने फेंका, यह जानने के लिए वार्डन ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं से जबरन उतरवाए कपड़े

पंजाब के बठिंडा में लड़कियों के साथ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पंजाब के बठिंडा में अकाल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अपने हॉस्टल वॉर्डन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

टॉयलेट में सैनिटरी पैड किसने फेंका, यह जानने के लिए वार्डन ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं से जबरन उतरवाए कपड़े
बठिंडा में छात्राओं ने किया प्रदर्शन
बठिंडा:

पंजाब के बठिंडा में लड़कियों के साथ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पंजाब के बठिंडा में अकाल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अपने हॉस्टल वॉर्डन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद एक होस्टल की छात्राओं का आरोप है कि टॉयलेट में सैनिटरी पैड किसने फेंका, इसकी जांच करने के लिए सभी छात्राओं के जबरन कपड़े उतरवाए गए. हॉस्टल की छात्राओं से वार्डन द्वारा कपड़े उतरवाने को लेकर स्टूडेंट्स ने मंगलवार को प्रदर्शन किया. मामला आगे बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वार्डन को टर्मिनेट कर दिया.

पंजाब: टॉयलेट में सेनेटरी पैड देख टीचर ने कथित तौर पर लड़कियों के उतरवाए कपड़े

दरअसल, अकाल यूनिवर्सिटी की करीब सैकड़ों छात्राओं ने निंदनीय और शर्मनाक घटना के खिलाफ कैंपस में विरोध-प्रदर्शन किया. प्रशासन ने छात्राओं के गुस्से और प्रदर्शन को देखते हुए काम यानी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सुरक्षाकर्मियों और वार्डन को टरमिनेट कर दिया. 

दरअसल, पंजाब में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पंजाब के फाजिल्का जिले में एक सरकारी बालिका विद्यालय में शौचालय के अंदर एक फेंका हुआ सेनेटरी पैड मिलने के बाद शिक्षिकाओं ने यह देखने के लिये कुछ छात्राओं के कपड़े उतरवा दिये थे कि उनमें से किसने सेनेटरी पैड पहना है. एक वीडियो क्लिप में वायरल हुआ था, जिसमें कुछ छात्राएं रोती हुई यह शिकायत करती दिख रही थीं कि तीन दिन पहले कुंडल गांव में उनके विद्यालय परिसर में शिक्षिकाओं ने उन्हें निर्वस्त्र किया.

शादी के लिए लड़का पसंद करने की अजीबो-गरीब प्रथा, उतरवाए जाते हैं कपड़े और दबाई जाती है नाक

इस मामले को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संज्ञान में लाए जाने के बाद दो शिक्षिकाओं के तबादले और मामले में जांच के आदेश दिये गए थे. अधिकारियों ने कहा कि शौचालय में एक सेनेटरी पैड मिलने के बाद शिक्षिकाएं यह पता लगाने का प्रयास कर रही थीं कि किस लड़की ने पैड पहना है. उन्होंने कहा था कि इसके बजाए शिक्षिकाओं को छात्राओं को शिक्षित करना चाहिए था कि सेनेटरी पैड्स का सही तरीके से निस्तारण कैसे करें.

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Students Asked To Strip By Warden, Akal University, Sanitary Pad, Bathinda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com