विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2020

आयुष्मान भारत का दफ्तर सील, एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 25 को किया गया क्वारंटाइन

दिल्ली के कनॉट प्लेस के जीवन भारती बिल्डिंग में स्थित आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के दफ्तर को सील कर दिया गया है.

आयुष्मान भारत का दफ्तर सील, एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 25 को किया गया क्वारंटाइन
आयुष्मान भारत का दफ्तर किया गया सील.
नई दिल्ली:

दिल्ली के कनॉट प्लेस के जीवन भारती बिल्डिंग में स्थित आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के दफ्तर को सील कर दिया गया है. ऑफिस के एक कर्मचारी को कोरोना (Coronavirus) से पीड़ित होने के बाद 25 कर्मचारियों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया और दफ्तर को सील कर दिया गया. दफ्तर को पांच दिन पहले ही सील किया गया है और अब इसे 24 अप्रैल को खोला जाएगा. आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ इंदू भूषण ने इस खबर की पुष्टि की है.  

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 17656 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1540 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 559 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 2842 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.
मालूम हो कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 20 अप्रैल यानी आज से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई हैं, जहां कोरोना के मामले कम हैं.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushman Bharat, Coronavirus, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com