- लोकसभा में पास हो गया है नागरिकता संशोधन बिल
- बुधवार को राज्यसभा में होगा पेश
- आसान नहीं है सरकार के लिए रास्ता
नागरिकता संशोधन बिल पर जहां जेडीयू आपस में बंटी आ रही है तो महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस भी इस मुद्दे पर आमने सामने आ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर 'नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है. जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है.' आपको बता दें कि इस शिवसेना ने इस नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में सरकार के पक्ष में वोट डाला है. वहीं शिवसेना इस मुद्दे पर खुलकर सरकार का समर्थन कर रही है. शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत से पूछा गया कि क्या पार्टी राज्यसभा में बिल का समर्थन करेगी तो उन्होंने कहा, अलग-अलग भूमिका होती क्या हमारी? राष्ट्र हित की भूमिका लेकर शिवसेना खड़ी रहती है इस पर किसी का एकाधिकार नहीं है. वहीं एनडीटीवी से बातचीत में अरविंद सावंत ने साफ किया है कि हमारे बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम महाराष्ट्र के लिए है.
The #CAB is an attack on the Indian constitution. Anyone who supports it is attacking and attempting to destroy the foundation of our nation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2019
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और गठबंधन सरकार में मंत्री बाला साहेब थोराट बचाव की मुद्रा में नजर आए. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने सीधे समर्थन नहीं दिया है उनका भी कुछ सुझाव था. जबकि एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा 'थोड़े बहुत अंतर्विरोध तो होंगे ही जैसे बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच कई मुद्दों पर हैं'. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में Congress-NCP और शिवसेना गठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब किसी मुद्दे पर मतभेद सामने आए हैं.
नागरिकता बिल पर फिर पलटी शिवसेना: उद्धव ठाकरे बोले- हम तब तक बिल का समर्थन नहीं करेंगे, जब तक...
आपको बता दें कि शिवसेना ने सरकार को सुझाव दिया था कि नई नागरिकता पाने वाले लोगों को कम से कम 25 साल तक वोट देने का अधिकार न दिया. गौरतलब है कि लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल पास हो गया है और अब इस बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा.
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में नॉर्थ-ईस्ट में शटडाउन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं