विज्ञापन

कांग्रेस–DMK गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार, राहुल का स्टालिन को फोन; सीटों पर कहां फंसा पेंच

कांग्रेस–DMK गठबंधन पर सस्पेंस जारी है, जबकि राहुल गांधी ने स्टालिन को फोन कर बातचीत की. उधर, कांग्रेस ने महाराष्ट्र की एक राज्यसभा सीट पर LoP पद बचाने के लिए दावा ठोका है. इसी बीच उपेन्द्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उनके नाम को लेकर एनडीए के भीतर सस्पेंस बरकरार है.

कांग्रेस–DMK गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार, राहुल का स्टालिन को फोन; सीटों पर कहां फंसा पेंच
डीएमके के साथ गठबंधन पर कांग्रेस आलाकमान का मंथन
  • राहुल गांधी ने कांग्रेस–DMK गठबंधन के बीच सस्पेंस के बीच एम के स्टालिन को जन्मदिन की बधाई के लिए फोन किया
  • कांग्रेस और डीएमके के बीच सीटों को लेकर मतभेद हैं, डीएमके 25 सीटें और राज्यसभा सीट ऑफर कर रही है
  • महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने महाविकास आघाड़ी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने का प्रयास किया है
नई दिल्ली:

कांग्रेस–डीएमके गठबंधन (Congress-DMK Alliance) को लेकर जारी सस्पेंस के बीच राहुल गांधी ने एम के स्टालिन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया. इस बीच, डीएमके के साथ गठबंधन पर कांग्रेस आलाकमान ने मंथन भी किया. सूत्रों के अनुसार, डीएमके 25 सीट के साथ एक राज्य सभा सीट का ऑफर दे रही है, जबकि कांग्रेस 41 सीट और सत्ता में भागीदारी की मांग पर अड़ी है.

ये भी पढ़ें : राज्यसभा की 5 सीटों के लिए कांग्रेस के अंदर युवा और तजुर्बेकारों में जंग, क्या राहुल गांधी की चलेगी?

महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट, LoP पद बचाने की कांग्रेस कवायद

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) का पद बरक़रार रखने के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की एकमात्र संभावित सीट पर दावा ठोक दिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत कर यह सीट कांग्रेस को देने का अनुरोध किया है. इसके बदले कांग्रेस ने विधान परिषद की रिक्त होने वाली एक सीट उद्धव ठाकरे को देने का प्रस्ताव रखा है, ताकि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी का संतुलन बना रहे और राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन मज़बूत रहे.

इधर, अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि उद्धव ठाकरे और एनसीपी (शरद पवार) नेतृत्व इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाते हैं. इसी बीच, आज आदित्य ठाकरे ने एक पोस्ट के माध्यम से राज्यसभा सीट पर अपना दावा दोहराया है.

ये भी पढ़ें ; तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला

उपेन्द्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे, मुलाकातों के कयास

राज्य सभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उपेन्द्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे हैं. संभावना है कि उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाक़ात होगी. बिहार से राज्य सभा के 5 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें कुशवाहा भी शामिल हैं. उनके नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि एनडीए बिहार में पक्के तौर पर 4 सीटें जीतने की स्थिति में है.

लेखक के बारे में
img
जैनेंद्र कुमार
Assistant Editor, NDTV India • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress DMK Alliance, Seat Sharing Dispute, Rahul Stalin Phone Call, Maharashtra Rajya Sabha Seat, Leader Of Opposition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com