विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी संग ली सेल्फी, ट्वीट कर लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में हिस्सा लेने के लिये जापान के ओसाका पहुंचे हैं. आज समिट का दूसरा दिन है.

Also Read in
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी संग ली सेल्फी, ट्वीट कर लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में हिस्सा लेने के लिये जापान के ओसाका पहुंचे हैं. आज समिट का दूसरा दिन है. यहां मौजूद कई देशों के लीडर्स से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने तस्वीरें भी खिंचवाई. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं. इसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी ली है. इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट ने लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी'

महाराष्ट्र: पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दें, जापान के ओसाका शहर में जी-20 समिट के अलावा ब्रिक्स नेताओं की शुक्रवार को अनौपचारिक बैठक भी हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा है जो न सिर्फ बेगुनाहों की हत्या करता है बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक स्थिरता को भी बुरी तरह प्रभावित करता है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और जातिवाद का किसी भी जरिए से समर्थन बंद करने की जरूरत है. 

अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता तैयारियां, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

जापान के ओसाका में पीएम मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की. इस मौके पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. मुख्य चर्चा ईरान और रक्षा संबंधों पर हुई. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं और पीएम मोदी वाकई अच्छे दोस्त बन गए हैं और हमारे देश कभी इतने करीब नहीं रहे.' 

Video: ब्रिक्स देशों की बैठक में बोले पीएम मोदी- दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scott Morrison, PM Modi, G20 Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com