विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2018

शिवसेना के बाद अब TDP? चंद्रबाबू नायडू बोले- गठबंधन बनाए रखने का जिम्मा BJP पर

मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह इस बारे में तब बोलेंगे, जब भगवा दल गठबंधन जारी रखना नहीं चाहेगा.

शिवसेना के बाद अब TDP? चंद्रबाबू नायडू बोले- गठबंधन बनाए रखने का जिम्मा BJP पर
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
  • मैं मित्रधर्म निभा रहा हूं, गठबंधन को बनाए रखना भाजपा की जिम्मेदारी
  • भाजपा नेताओं ने पिछले कुछ दिनों से नायडू सरकार के खिलाफ की टिप्‍पणी
  • भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर चंद्रबाबू नायडू ने कुछ भी कहने से किया इनकार
नई दिल्ली: महाराष्‍ट्र में एनडीए के सहयोगी शिवसेना के 2019 में लोकसभा चुनाव गठबंधन से अलग होकर लड़ने की बात कह चुकी है. वहीं अब आंध्रप्रदेश में भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच जारी तकरार पर राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया. लेकिन इतना कहा कि वे मित्रधर्म निभा रहे हैं और गठबंधन को बनाए रखना भाजपा की जिम्मेदारी है. 

एनडीए से अलग होगी शिवसेना, 2019 में अकेले दम पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

उन्होंने कहा कि वह इस बारे में तब बोलेंगे, जब भगवा दल गठबंधन जारी रखना नहीं चाहेगा. नायडू ने अपनी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ दिनों में भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में यह कहा.

टीडीपी प्रमुख नायडू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुद्दे के बारे में सोचना भाजपा नेताओं पर निर्भर है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मित्रपक्ष धर्म के चलते कुछ नहीं कहूंगा. उनके नेतृत्व को इस बारे में सोचना चाहिए.’’ नायडू ने कहा, ‘‘मैं बखूबी अपने लोगों को नियंत्रित कर रहा हूं और मैं उन्हें नियंत्रित करूंगा.

चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने पर जगन पर मामला दर्ज

मैंने यहां तक कि अपने एक नेता को चेतावनी दी, जब उन्होंने तदेपल्लीगुदेम मुद्दा ( राज्य में भाजपा से मंत्री पी माणिकयाला राव और स्थानीय तेदपा नेताओं के बीच एक विवाद से जुड़ा) उठाने की कोशिश की.’’ भाजपा नायडू सरकार का हिस्सा है और कैबिनेट में उसके दो मंत्री भी हैं.

VIDEO: नोटबंदी से अब नाराज हुए चंद्रबाबू नायडू, कहा- संकट का हल नजर नहीं आ रहा
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Chandra Babu Naidu, BJP, TDP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com