विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर और हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए, हथियार बरामद

देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की, पांच घंटे चली मुठभेड़

कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर और हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए, हथियार बरामद
अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया.
नई दिल्ली:

कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों की पहचान लश्कर कमांडर नासिर चदरू, जावेद फारूक और आकिब अहमद के रूप में हुई है. इससे पहले मंगलवार को देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. इसके बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली थी.

आतंकियों ने बुधवार को तड़के खुद को घिरा देखकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. करीब पांच घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान  चल रहा है.

मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है. मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के थे. उनकी पहचान लश्कर कमांडर नासिर चदरू, जावेद फारूक और आकिब अहमद के रूप में हुई है.

जम्मू कश्मीर: पूर्व PDP कार्यकर्ता को आतंकियों ने घर में घुसकर मारी गोली

VIDEO : आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, 10 लोग घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Terrorists Killed, Anantnag, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com