विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

CCD मालिक वीजी सिद्धार्थ की मौत की खबर के बाद आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, कहा- किसी भी इंटरप्रेन्योर को...

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) को नहीं जानता था. मैं बस इतना जानता हूं कि किसी भी इंटरप्रेन्योर को काम की विफलता को अपने ऊपर इस कदर हावी नहीं होने देना चाहिए कि उसे आत्महत्या तक करनी पड़े.

Also Read in
CCD मालिक वीजी सिद्धार्थ की मौत की खबर के बाद आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, कहा- किसी भी इंटरप्रेन्योर को...
सीसीडी के मालिक की मौत पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट
  • सीसीडी मालिक की मौत को लेकर आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
  • कहा- किसी भी नाकामी का मतलब यह की आत्महत्या कर लें
  • नदी के किनारे से मिला था वीजी सिद्धार्थ का शव
नई दिल्ली:

CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) के बुधवार को शुव मिलने का बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्वीट किया है. उन्होंने (Anand Mahindra) कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) को नहीं जानता था. मैं बस इतना जानता हूं कि किसी भी इंटरप्रेन्योर को काम की विफलता को अपने ऊपर इस कदर हावी नहीं होने देना चाहिए कि उसे आत्महत्या तक करनी पड़े. बता दें कि कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ (V G  Siddhartha) का शव बुधवार को नेत्रावती नदी किनारे पर मिला है. भारत में कॉफी रेस्तरां के सबसे बड़े चेन ‘कैफे कॉफी डे' के संस्थापक वी. जी. सिद्धार्थ कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु जाने के दौरान रास्ते से सोमवार रात से लापता थे.

वहीं, उनके द्वारा कथित रूप से लिखे एक पत्र में कहा गया है कि उन पर कर्जदाताओं का ‘भारी दबाव' था. सिद्धार्थ का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), तटरक्षक, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग एवं तटीय पुलिस की टीमों ने उस पुल के नीचे नेत्रावती नदी के पानी में तलाश की जहां 60 वर्षीय सिद्धार्थ को आखिरी बार देखा गया था. पुलिस के अनुसार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ (VG  Siddhartha) को दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रावती नदी के पुल के पास सोमवार रात देखा गया था.

CCD के लापता मालिक की चिट्ठी पर आयकर विभाग की सफाई, कहा- कानून के तहत काम हुआ

स्थानीय मछुआरे भी अपनी नौकाओं के साथ तलाश अभियान में शामिल किए गए थे. सिद्धार्थ सोमवार की दोपहर बेंगलुरु से हासन जिले के सक्लेशपुर के लिए निकले थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने कार चालक से मंगलुरु चलने को कहा. पुलिस ने बताया कि नेत्रावती नदी पर बने पुल के पास वह कार से उतर गए और उन्होंने चालक से कहा कि वह टहलने जा रहे हैं. 

CCD के साम्राज्य को खड़ा करने वाले कौन थे वीजी सिद्धार्थ?

दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने बताया, ‘उन्होंने (सिद्धार्थ) चालक से उनके आने तक रुकने को कहा. जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस से सम्पर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई.' मंगलुरु के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक संदेश में कहा, ‘तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने फोन पर किससे बात की थी.'

CCD के लापता मालिक का खत आया सामने, लिखा- मैं उद्यमी के तौर पर विफल रहा... पढ़ें पूरी चिट्ठी

पुलिस ने कहा कि कार चालक से पूछताछ की जा रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने कहा कि सिद्धार्थ का लापता होना उन्हें ‘‘अत्यंत संदिग्ध'' लगता है और इस मामले की जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ द्वारा कथित तौर पर लिखा गया पत्र, जो इस समय सोशल मीडिया में ‘घूम रहा है', वह शनिवार 27 जुलाई का है और उन्हें रविवार को उनका फोन आया था और उन्होंने पूछा था कि क्या वे मिल सकते हैं. शिवकुमार ने ट्वीट करके कहा, ‘यह अविश्वसनीय है कि उनके जैसा एक हिम्मती आदमी ऐसा कदम उठायेगा.' उन्होंने कहा कि वह दशकों से सिद्धार्थ और उनके परिजन को करीब से जानते हैं. उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मुझे समझ में आया है कि (सिद्धार्थ का लापता होना) पूरी तरह से संदिग्ध है और इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिये.'

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और CCD के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ लापता

सिद्धार्थ ने कंपनी के कर्मचारियों और निदेशक मंडल को कथित तौर पर लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं एक उद्यमी के तौर पर विफल रहा.' हालांकि इस बात की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह पत्र स्वयं उन्होंने लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि मैंने इसे सबकुछ दे दिया. मैं उन सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया.' सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी लेकिन, “आज मैं हिम्मत हार रहा हूं क्योंकि मैं निजी इक्विटी साझेदारों में से एक की तरफ से शेयर वापस खरीदे जाने का और दबाव नहीं झेल सकता हूं, एक लेन-देन जो मैंने छह माह पहले एक दोस्त से बड़ी मात्रा में धनराशि उधार लेकर आंशिक तौर पर पूरा किया था.'

CCD के लापता मालिक का कथित खत आया सामने, टैक्स अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

VIDEO: एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Anand Mahindra On VG Siddhartha, CCD Owner VG Siddhartha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com