पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो).
अमृतसर:
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को अमृतसर में रावण दहन के दौरान हुए रेल हादसे के कारण अपने पांच दिवसीय इजराइल दौरे को रद्द कर दिया है. इस दुर्घटना में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, "मुख्यमंत्री का इजराइल दौरा रद्द कर दिया गया है. वह शनिवार की सुबह अमृतसर पहुंचेंगे." अमरिंदर सिंह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और प्रशासन को राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री की पांच दिवसीय यात्रा 21 अक्टूबर से शुरू होनी थी.
बड़ी संख्या में लोग रेल पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे. इसी दौरान रेलगाड़ी आ गई और बड़ी तादाद में लोग इसकी चपेट में आ गए. रावण दहन के दौरान पटाखों की गूंज की वजह से लोग ट्रेन की सीटी नहीं सुन सके.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Train Accident Amritsar