विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, कर्नाटक में ‘बीजेपी की सुनामी’ है

शाह ने कहा कि राज्य में आगामी चुनाव में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में सिद्धरमैया सरकार की वजह से राज्य में विकास रुक सा गया है.

Also Read in
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, कर्नाटक में ‘बीजेपी की सुनामी’ है
अमित शाह की फाइल फोटो
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने कर्नाटक दौरे में कहा कि राज्य में बीजेपी की सुनामी चल रही है और हमें आगामी चुनाव में कोई नहीं हरा सकता. उन्होंने बीएस येदियुरप्पा के जिले में रैली को संबोधित करते हुए ऐसा कहा. उन्होंने राज्य की मौजूदा सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा राज्य सरकार आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है. शाह ने कहा कि गुजरात के चुनाव के बाद यह मेरा कर्नाटक का दौरा है. यहां के लोगों में बीजेपी को लेकर एक उत्साह सा दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पहले मैं कहता था कि बीजेपी की लहर है लेकिन यहां के लोगों से मिलने के बाद मैं आज कह सकता हूं कि यहां सुनामी चल रही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हर गोली का जवाब भारत बम से देगा, यही एकमात्र समाधान है: अमित शाह

शाह ने कहा कि राज्य में आगामी चुनाव में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में सिद्धरमैया सरकार की वजह से राज्य में विकास रुक सा गया है. अमित शाह ने अपने  भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राज्य का दौरा कर रहे हैं. वह कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार राज्य में आएगी. लेकिन लोगों के बीच जाने के बाद मुझे राहुल गांधी यह बात सफेद झूठ की तरह लग रही है.

यह भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू का पलटवार, कहा - अमित शाह का खत ‘झूठ का पुलिंदा

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद के रिकार्ड देखें. इस दौरान शाह ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के बाद राज्य में भी अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो इससे सबसे ज्यादा फायदा राज्य की जनता को ही होगा.

VIDEO: राजभर से मिलेंगे अमित शाह.


उन्होंने  कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, असम, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में सरकार बनाई है. और अब नरेंद्र मोदी का यह विजयरथ कर्नाटक पहुंच चुका है. अब हम कांग्रेस को हराएंगे ही नहीं बल्कि उन्हें उखाड़ फेकेंगे. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com