अमित शाह (फाइल फोटो)
- शाह ने चुनाव में जीत के नुस्खे दिये
- 'चुनाव तक हम सबको आराम करने का अधिकार नहीं'
- उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करनी होगी
जयपुर:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यहां शक्ति केंद्र सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत के नुस्खे दिए. उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी विधायक या सांसद का नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ता का है. शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करनी होगी. शाह सोमवार को भीलवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘'चुनाव तक हम सबको आराम करने का अधिकार नहीं है.'’ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के 23 सूत्री कार्यक्रम पर काम करते हुए अपने अपने बूथ को अजय बनाएं.
सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी के साथ हुआ 'सम्मानजनक' समझौता : नीतीश कुमार
शाह ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ता यह नहीं सोचें कि यह चुनाव विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री या सांसद का है. यह चुनाव मेरे कार्यकर्ता का है, मेरी भाजपा का है.” इस दौरान शाह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा राज्य की वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. साथ ही उन्होंने महागठबंधन व एनआरसी के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा. भाजपा अध्यक्ष ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के एक कार्यक्रम में मनाया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन जनता, देश के विकास व देश के गौरव को समर्पित है.
VIDEO: राजस्थान में रणनीति बनाने पहुंचे अमित शाह
शाह मंगलवार को नागौर व उदयपुर में शक्ति केंद्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. नागौर में वह संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन और उदयपुर में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amit Shah, Amit Shah In Rajasthan