विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

अमित शाह फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी के बाद 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दूसरे राजनेता बने

इस संबंध में बीजेपी ने एक ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के बाद फेसबुक पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वह देश के दूसरे राजनेता हो गए हैं.

अमित शाह फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी के बाद 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दूसरे राजनेता बने
अमित शाह (फाइल फोटो)
  • फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक फॉलोअर
  • अमित शाह इस मामले में दूसरे स्‍थान पर पहुंचे
  • पीएम मोदी के चार करोड़ से अधिक फॉलोअर
एक के एक चुनावों में विपक्षी किलों को ध्‍वस्‍त कर रहे बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्‍या एक करोड़ से भी ज्‍यादा हो गई है. इस संबंध में बीजेपी ने एक ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के बाद फेसबुक पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वह देश के दूसरे राजनेता हो गए हैं. इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक फॉओअर्स हैं. उनके फेसबुक पर 4 करोड़ 26 लाख फॉलोअर्स हैं.
 
अपनी इस उपलब्धि पर बीजेपी अध्‍यक्ष ने फेसबुक पर 1 करोड़ 20 हजार फॉलोअर्स होने पर लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आप सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए दिल से आभार. बीजेपी अध्‍यक्ष ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तकरीबन 58 लाख 89 हजार के करीब है.
 अमित शाह बेहद सक्रिय राजनेता हैं. इस वक्‍त मिशन 2019 के तहत वह 100 दिनों का राष्‍ट्रव्‍यापी दौरा कर रहे हैं. वह इस बार उन राज्‍यों और क्षेत्रों पर अधिक फोकस कर रहे हैं जहां अभी तक बीजेपी अपेक्षाकृत कमजोर रही है.

यह भी पढ़ें: क्या सांसद बनने के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे अमित शाह? जानें उनका जवाब

VIDEO: सदन में सरकार की किरकिरी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Narendra Modi, Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com