न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मिली ऐतिहासिक जीत की चर्चा केवल भारत में ही नहीं हो रही है, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चल रहा है. वहां के पूर्व क्रिकेटर भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ टीम की खूब सराहना कर रहे हैं. यहीं नहीं वहां के क्रिकेट प्रेमियों का भी विचार सामने आ रहा है. एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बात करते हुए अपने दिल की बात कही है.
पाकिस्तान फैन का मजेदार बयान
वायरल हो रहे वीडियो में पाक फैन को कहते हुए सुना जा सकता है, 'आईसीसी वालों कहां सो रहे हो. ये देखो इन्होंने क्रिकेट का क्या हाल कर दिया है. 13 ओवरों में 200 कौन चेज करता है. 13 ओवरों में 200 रन... लंका लगाकर रख दी न्यूजीलैंड की. इनको कोई बताए ये 20 ओवर का टारगेट है. ये 13 ओवर का टारगेट नही है.'
फैन ने कहा, 'अगली टीम रेंग-रेंग के 20 ओवरों में 200 बनाती है. ये 12-13 ओवरों में लंका लगाकर चले जाते हैं. पता नहीं भाई ये कौन सी मखलूक हैं. मतलब भाई इनको कोई दया नहीं आती. ये कौन सी प्रजाति से ताल्लुक रखते है. कुछ तो खौफ करो इंडिया वालों.
भारत की जबरदस्त जीत
वेलिंग्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाने में कामयाब हुई थी. डेरिल मिचेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 89 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा फिन ऐलन ने 25 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया. बेवन जैकब्स 23 गेंद में नाबाद 39 रन बनाने में कामयाब रहे.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 199 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 13.2 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रनों की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया. संजू सैमसन 18 रन बनाने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- कोहली के साथ मैच, इमरान रोल मॉडल, सचिन से डर, दिलजीत के गाने पसंद, अकरम ने IND vs PAK मैच पर भी किए खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं