विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2014

अमेठी में संजय सिंह के संपत्ति विवाद को लेकर हिंसक झड़प, एक पुलिसकर्मी की मौत

अमेठी में संजय सिंह के संपत्ति विवाद को लेकर हिंसक झड़प, एक पुलिसकर्मी की मौत
अमेठी:

अमेठी में कांग्रेस नेता संजय सिंह के उत्तराधिकारी और उनकी संपत्ति को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

संजय सिंह का अपनी पहली पत्नी गरिमा सिंह और उनके बेटे अनंत विक्रम सिंह के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। अमेठी के राजमहल भूपत भवन के मालिक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता के अमेठी पहुंचने की सूचना पर संजय सिंह के बेटे अनंत के समर्थक महल के बाहर एकत्र हो गए और अंदर घुसने से रोके जाने पर उनके और पुलिस के बीच संघर्ष हो गया।

पुलिस के मुताबिक भूपत भवन पर कब्जे को लेकर जारी विवाद के बीच संजय सिंह और अमिता के महल में आने की सूचना मिलने पर संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा के बेटे अनंत के सैकड़ों समर्थक भूपत भवन के सामने एकत्र हो गए। भीड़ ने महल के अंदर घुसने की कोशिश की।

पुलिस ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो, उसने पुलिस पर पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े, और रबर की गोलियां चलाईं। संजय सिंह के खिलाफ भीड़ ने खूब नारेबाजी भी की।

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेठी, संजय सिंह, अमेठी राजमहल, संजय सिंह संपत्ति विवाद, भूपत भवन, Amethi, Sanjay Singh, Amethi Palace, Sanjay Singh Property Dispute