विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2015

आंध्र की नई राजधानी का नाम होगा अमरावती

हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी शहर का नाम अमरावती होगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को की। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ध्वनिमत से यह फैसला लिया गया कि नई राजधानी का नाम अमरावती होगा।

विजयवाड़ा-गुंटूर क्षेत्र में नई राजधानी तैयार की जाएगी और कृष्णा नदी के किनारे बसा अमरावती इसी क्षेत्र का हिस्सा है। नायडू ने कहा कि नई राजधानी के पास वास्तु और मंगलकारी नाम दोनों की शक्ति होगी। अमरावती 2000 वर्ष पहले सातवाहन वंश का केंद्र था। यह बुद्ध धर्म से जुड़े स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक स्तूप का निर्माण सम्राट अकबर के कार्यकाल में हुआ था।

नायडू ने मंत्रिमंडल को अपनी सिंगापुर यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राजधानी निर्मित करने के लिए सिंगापुर आगे आया है। उन्होंने कहा कि राजधानी के पहले चरण के लिए मास्टर प्लान 15 मई तक तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नई राजधानी अर्धवृत्ताकार (रेडिअल) सड़कों से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा और गुंटूर से संपर्क के लिए 200 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जाएगा।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आंध्र प्रदेश, नई राजधानी, अमरावती, एन. चंद्रबाबू नायडू, Amaravati, New Andhra Pradesh Capital, Chandrababu Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com