विज्ञापन
This Article is From May 23, 2013

राहुल गांधी ने एके एंटनी को बताया अपना गुरु

राहुल गांधी ने एके एंटनी को बताया अपना गुरु
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब 7, रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आमजन को संबोधित रिपोर्ट 2012-2013 का विमोचन कर रहे थे, तब राहुल रक्षामंत्री के साथ बातचीत करने में व्यस्त थे।
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी को अपने गुरु के समान बताया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब 7, रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आमजन को संबोधित रिपोर्ट 2012-2013 का विमोचन कर रहे थे, तब राहुल रक्षामंत्री के साथ बातचीत करने में व्यस्त थे।

बाद में पूछे जाने पर कि वह एंटनी के साथ क्या बातचीत कर रहे थे, राहुल ने मीडियाकर्मियों से कहा, "मैं एंटनी को अपने गुरु के समान समझता हूं। मैं उनसे साधारण बातचीत कर रहा था..।"

जोर दिए जाने पर राहुल ने कहा कि वह सामान्य चुनावी परिस्थितियों पर बातचीत कर रहे थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, एके एंटनी, रक्षामंत्री, राहुल गांधी के गुरु, Rahul Gandhi, Ak Antony, Mentor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com