विज्ञापन

ENG VS PAK: 'मैं तैयार हूं', दूसरे टेस्ट से पहले बाबर का बयान, लेकिन नहीं लेंगे यह फैसला

England vs pakistan: पहले टेस्ट में अंग्रेजों से बुरी तरह मुंह की खाने के बाद अब दुनिया भर की नजर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पर लगी है

ENG VS PAK: 'मैं तैयार हूं',  दूसरे टेस्ट से पहले बाबर का बयान, लेकिन नहीं लेंगे यह फैसला
England vs Pakistan: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम
source: X

Babar Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंजरी की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट उनके खेलने की संभावना है. हाथ की चोट से जूझ रहे बाबर आजम ने पिछले एक सप्ताह में फिट होने के लिए अच्छी ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत की है और दूसरे टेस्ट में वापसी और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. पहले टेस्ट में सलमान अली आगा ने कप्तानी की थी.

'मैं अपना  बेस्ट दूंगा'

बाबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने कुछ अभ्यास सत्र किए हैं और लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं. जब भी आप पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हैं, खासकर इस मैदान पर, तो यह सम्मान की बात होती है और मैं अपना बेस्ट दूंगा. चाहे मैं कप्तान के तौर पर मैदान पर हूं या बल्लेबाजी कर रहा हूं, मैं बस अपना गेम खेलूंगा.' बाबर आजम की वापसी अगर टीम में होती है, तो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को बाहर किया जा सकता है.

'नहीं हटेगा नंबर-4'

आजम ने अब्दुल्ला शफीक को उनकी पसंदीदा जगह नंबर 4 से हटाने से इनकार कर दिया. शफीक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, और उनके बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ उनके और टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बाबर ने कहा, टीम में वापसी के बाद शफीक ने तीसरे और चौथे नंबर पर बैटिंग की है. उन्हें वहां आत्मविश्वास है इसलिए वह वहीं खेलते रहेंगे. हमारे सीनियर बल्लेबाजों को और अधिक फोकस होकर खेलने की जरूरत है.

'गलतियों पर चर्चा की'

पाकिस्तान कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने और जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम पहले टेस्ट में अपने मुताबिक नहीं खेल पाए. इंग्लैंड जिस तरह से खेल रहा है, उसका श्रेय उन्हें जाता है. हमने अपनी गलतियों पर चर्चा की है. अब हम मैच का इंतजार कर रहे हैं. हमें खुद पर भरोसा है और हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.'

यह भी पढ़ें:  IND vs SL:  स्टंप माइक का असली किंग कौन? ऋषभ पंत के 10 वायरल वन-लाइनर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, England, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com