विज्ञापन

UPTET में फेल हुए 62 हजार शिक्षकों की क्या चली जाएगी नौकरी? जानें अब क्या बचे हैं विकल्प

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 रिजल्ट के अनुसार प्राइमरी लेवल परीक्षा में 29,018 टीचर फेल हुए हैं. वहीं अपर प्राइमरी लेवल एग्जाम में कुल 33,010 कार्यरत टीचरों फेल हो गए हैं. फेल हुए इन टीचरों के पास अपनी नौकरी बचाने के क्या विकल्प हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में.

UPTET में फेल हुए 62 हजार शिक्षकों की क्या चली जाएगी नौकरी? जानें अब क्या बचे हैं विकल्प
सेवा में मौजूद टीचर्स के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है.

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ये एग्जाम उन टीचर्स ने भी दिया था. जो TET एग्जाम पास किए बिना सरकारी नौकरी कर रहे थे. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें सेवा में मौजूद टीचर्स के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद UPTET 2026 परीक्षा में वो भी टीचर इस साल शामिल हुए थे,  जिनकी नौकरी ये एग्जाम पास किए बिना लगी थी. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अनुसार UPTET 2026 प्राइमरी लेवल परीक्षा कुल 1,22,405 टीचरों ने दी थी. जिसमें से 93,387 टीचरों ने एग्जाम पास किया है. यानी पास प्रतिशत 76.29% रहा है. वहीं अपर प्राइमरी लेवल पर, एग्जाम कुल 1,46,394 कार्यरत टीचरों ने दिया था. जिसमें से 1,13,384 टीचर क्वालिफाई हुए हैं, यानी पास प्रतिशत दर 77.45% रही है.

62 हजार शिक्षकों की क्या चली जाएगी नौकरी?

UPTET 2026 रिजल्ट में जो टीचर फेल हुए हैं, उनके मन में अब ये सवाल पैदा हो रहा है, क्या उनकी सरकारी नौकरी हाथ से चले तो नहीं जाएगी? दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करने की आखिरी समय-सीमा 31 अगस्त, 2028 रखी है. यानी जो टीचर ये एग्जाम पास नहीं कर पाए हैं, उनके पास अभी भी मौका है. साल 2028 तक वो एग्जाम दे सकते हैं. हालांकि समय सीमा पर अगर ये एग्जाम पास नहीं किया गया तो नौकरी चले जाएगी.

अलग से करवाई जाएगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश के कई राज्यों में शिक्षकों ने  विरोध प्रदर्शन किया था. इन टीचर्स की मांग थी कि इस आदेश को वापस लिया जाएगा. यूपी के शिक्षकों ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर नाराजगी जताई थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले पर एक अहम फैसला लिया था. फैसले के अनुसार पहले से नौकरी कर रहे टीचर्स के लिए अलग से यूपीटीईटी (TET) परीक्षा आयोजित करवाए जाएगी.

कुछ महीने पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देश दिया है कि पहले से नौकरी कर रहे टीचर्स के लिए अलग से टीईटी परीक्षा करवाई जाए. जिसपर काम किया जा रहा है. स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए अलग से परीक्षा करवाने से कंपटीशन कम हो जाएगा और एग्जाम पास करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- UPTET 2026 रिजल्ट जारी, स्कूलों में पढ़ा रहे 62 हजार टीचर हुए फेल, जानें कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET 2026, UPTET 2026 Result Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com