विज्ञापन

'ब्रो, रुको...' कृति सेनन के सपोर्ट में राहुल गांधी की इंस्टा स्टोरी पर अब कंगना का जवाब

रक्षाबंधन के विज्ञापन में कृति सेसन के पहनावे पर ट्रोलिंग के बीच राहुल गांधी ने उनको सपोर्ट किया तो बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उन पर निशाना साधा है.

'ब्रो, रुको...' कृति सेनन के सपोर्ट में राहुल गांधी की इंस्टा स्टोरी पर अब कंगना का जवाब
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर निशाना
  • एक्ट्रेस कृति सेनन रक्षाबंधन के विज्ञापन में अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही हैं
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन करते हुए महिलाओं की पहनावे की स्वतंत्रता की बात कही थी
  • कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी पितृसत्ता खत्म करने वाली टिप्पणी पर निशाना साधा है

एक्ट्रेस कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन में अपने पहनावे की वजह से इन दिनों जमकर ट्रोल हो रही हैं. लोग नेकलाइन दिखने पर उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं, हालांकि कई लोग उनके सपोर्ट में भी हैं. इस विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सेनन का समर्थन किया था. इसे लेकर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने एक नए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है. दरअसल कंगना ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है.

कंगना की स्टोरी में दो कैरेक्टर्स दिखाई दे रहे हैं, जो कि एक लड़का है और दूसरी लड़की. लड़का पितृसत्ता खत्म करने की बात कह रहा है तो वहीं लड़की कह रही है कि ब्रो, रुको, भारत माता की जय शुरू करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल ने किया कृति सेनन का सपोर्ट

इस पर राहुल गांधी कृति के सपोर्ट में सामने आए थे. उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि महिला को क्या पहनना है, यह पूरी तरह उसकी पसंद होनी चाहिए. महिलाओं की आजादी पर उनको ट्रोल करना बंद करें. इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी मे 'स्मैश द पैर्ट्रिआर्की' लिखा था. इसे लेकर ही कंगना ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

Latest and Breaking News on NDTV

कंगना ने कपड़ों को लेकर पूछा सवाल

बता दें कि एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. कंगना ने भी इस पर रिएक्शन दिया था, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'महिलाओं के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक उसकी अलमारी में सबकुछ है' कंगना ने बिना नाम लिए कृति के विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि  ये जानबूझकर असहज करने वाला लगता है. उन्होंने पूछा कि कोई लड़की अपने भाई को बिकनी पहनकर राखी क्यों बांधेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी पर बीजेपी का निशाना

वहीं बीजेपी ने भी अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट पर राहुल गांधी के पितृसत्ता खत्म करने वाली टिप्पणी पर तंज कसा है. एक पोस्ट में बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी मनुस्मृति और हिंदू महिलाओं के बारे में बात करते हुए पितृसत्ता को खत्म करने की बात करते हैं. लेकिन जब हिजाब और अबाया की बात आती है, तो वही सिद्धांत अचानक अपनी पसंद की आजादी में बदल जाता है.

बीजेपी ने पूछा तो क्या राहुल की पितृसत्ता के खिलाफ लड़ाई चुनिंदा और धर्म पर आधारित है. बीजेपी ने पूछा अगर उनका लक्ष्य महिलाओं का सशक्तिकरण है तो क्या धर्म से परे हर महिला के लिए एक ही पैमाना नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-कृति सेनन के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, राखी एड विवाद पर बोले- महिलाएं क्या पहनें ये उनकी पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Senon, Kriti Sanon Ad, Kriti Sanon Advertisement Actress, Rahul Gandhi, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com