ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण (Muslim Reservation) की मांग को लेकर उनकी पार्टी राज्य भर में आंदोलन करेगी. ‘दुआ फाउंडेशन' और ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट पॉलिसी एंड प्रैक्टिस' द्वारा महाराष्ट्र में मुस्लिमों की वर्तमान स्थिति पर औरंगाबाद में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ओवैसी ने संवाददाताओं से बात की.
वसीम रिजवी की किताब पर मचा बवाल, ओवैसी की शिकायत पर मामला दर्ज
एआईएमआईएम के नेता ने दावा किया, ‘‘अदालत ने स्वीकार किया है कि मुस्लिम समुदाय की 50 जातियों को आरक्षण दिया जाना चाहिए. बहरहाल, सभी राजनीतिक दल मराठा समुदाय का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मुस्लिमों के आरक्षण के बारे में नहीं बोल रहा है. मुस्लिमों के लिए आरक्षण की मांग की खातिर हम महाराष्ट्र में आंदोलन करेंगे. हम चाहते हैं कि राज्य सरकार नागपुर विधानसभा सत्र के दौरान आरक्षण के लिए अध्यादेश लाए.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM : ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए प्रदर्शन करना चाहिए और एआईएमआईएम उनका साथ देगी. राज्य में कई दिनों से मराठा समुदाय खामोश है. उन्हें आंदोलन करना चाहिए और हम उनका साथ देंगे.'' राज्य के अमरावती में हुई हिंसा की निंदा करते हुए ओवैसी ने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए.
"भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना जिम्मेदार थे, मुस्लिम नहीं": ओवैसी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं