विज्ञापन

RJD ने निकाली AIMIM की काट! हिना शहाब को उम्मीदवार बनाने पर विचार, क्या अल्पसंख्यक चेहरे पर मिलेगा समर्थन?

Bihar News: पिछले दिनों AIMIM ने अपना उम्मीदवार उतारने की बात की थी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा था कि हम चाहते हैं कि हमारा भी नुमाइंदा राज्यसभा में हो. जिस तरह लोकसभा में ओवैसी बोलते हैं, वैसे ही ऊपरी सदन में कोई होना चाहिए.

RJD ने निकाली AIMIM की काट! हिना शहाब को उम्मीदवार बनाने पर विचार, क्या अल्पसंख्यक चेहरे पर मिलेगा समर्थन?
बिहार में 5 सीटों पर होने हैं राज्यसभा चुनाव.
  • बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए विपक्षी खेमे को एकजुट होकर उम्मीदवार उतारने की जरूरत है
  • AIMIM ने अपना उम्मीदवार उतारने की बात कही थी जिससे आरजेडी की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई थी
  • आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने हिना शहाब को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का सुझाव दिया है
पटना:

बिहार में 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में विपक्षी खेमा अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. इसके लिए पूरे विपक्षी खेमे को एक होना पड़ेगा. पिछले दिनों AIMIM ने अपना उम्मीदवार उतारने की बात कहकर विपक्षी खेमे, खासकर सबसे बड़े दल आरजेडी की मुश्किल बढ़ाई थी. अब आरजेडी ने AIMIM की काट ढूंढ ली है. RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने सोमवार को कहा कि वे चाहते हैं कि हिना शहाब को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाए. इससे एक तीर से कई निशाने लगेंगे. उनका इशारा AIMIM की तरफ ही था. बतादें कि हिना शहाब दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हैं. उनके बेटे ओसामा रघुनाथपुर से RJD के विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- दहेज के लिए मार दिया! नालंदा में फंदे से लटका मिली बहू, शव छोड़ ससुराल वाले फरार हो गए

AIMIM ने कही थी अपना उम्मीदवार उतारने की बात

पिछले दिनों AIMIM ने अपना उम्मीदवार उतारने की बात की थी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा था कि हम चाहते हैं कि हमारा भी नुमाइंदा राज्यसभा में हो. जिस तरह लोकसभा में ओवैसी बोलते हैं, वैसे ही ऊपरी सदन में कोई होना चाहिए. उन्होंने कहा था कि आरजेडी अगर हमारा समर्थन नहीं करता है तो हम भी उनके उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे. अख्तरूल ईमान के बयान से यह माना जाने लगा था कि तेजस्वी की पार्टी के लिए अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेजना आसान नहीं होगा. लेकिन अगर राजद किसी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाती है तो AIMIM के लिए मुश्किल होगी.

क्या है बिहार में राज्यसभा का गणित?

राज्यसभा चुनाव में विधायक वोट डालते हैं. बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं. 5 सीटों के लिए एक उम्मीदवार को जीतने के लिए करीब 41 वोटों की जरूरत है. 202 विधायकों के साथ एनडीए का 5 में से कम से कम 4 सीटें जीतना लगभग तय है. पांचवीं सीट के लिए दोनों खेमे विधायकों का समर्थन जुटाने में लगे हैं. AIMIM के समर्थन के बिना विपक्ष के लिए संख्या जुटाना आसान नहीं होगा. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इसलिए भाई वीरेंद्र ने हिना शहाब का नाम उछाला है, हालांकि पार्टी ने आधिकारिक रूप से इस पर फैसला नहीं किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Rajyasabha Election, Tejashwai Yadav, Bihar AIMIM, Hina Saheb RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com