विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

तेलंगाना में परिवार के 5 लोगों की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी

तेलंगाना के खम्मम जिले में 34 वर्षीय एक पुरुष ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित रूप से हत्या कर, खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

तेलंगाना में परिवार के 5 लोगों की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • खम्मम में एक युवक ने पांच लोगों को नहर में धकेलने के बाद खुदकुशी की
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है
  • प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद बताई जा रही है हत्या की वजह
हैदराबाद: तेलंगाना के खम्मम जिले में 34 वर्षीय एक पुरुष ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित रूप से हत्या कर, खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलाचुरूवु गांव में मंगलवार रात एस. सलीम ने अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को कथित रूप से नहर में धकेलने के बाद स्वयं भी उसमें कूद गया. दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम है.

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने बताया, 'प्राथमिक जांच के अनुसार कुछ पारिवारिक विवादों के कारण सलीम ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी कर ली.'  इकबाल ने बताया कि सलीम द्वारा कथित रूप से लिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इसमें उसने पारिवारिक विवाद का जिक्र किया है.

वीडियो देखें : कर्ज के चलते एक और किसान ने खुदकुशी की



उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है. सभी छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Telangana, Suicide, Family Member
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com