विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2019

सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के पहनावे पर विवाद, सवाल उठाने वालों को मिला करारा जवाब

जहां ने कहा, मैं अभी भी मुस्लिम हूं और किसी को इस बात पर कमेंट नहीं करना चाहिए कि मैं क्या पहनूंगी.

Also Read in
सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के पहनावे पर विवाद, सवाल उठाने वालों को मिला करारा जवाब
नुसरत जहां
  • अभिनेत्री नुसरत जहां के पहनावे पर विवाद
  • जहां ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब
  • कहा- मैं अभी भी मुस्लिम हूं
पश्चिम बंगाल:

सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने संसद में शपथ के दौरान अपनी मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ी पहनने पर हो रही आलोचना का करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वह संयुक्त भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. ट्विटर पर जहां ने कहा, 'मैं संयुक्त भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं जो जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं से परे है.' उन्होंने यह भी कहा कि वह अब भी मुस्लिम हैं औऱ सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. 

मिमी चक्रवर्ती ने NDTV से बातचीत में खोला राज- क्यों अचानक राजनीति में आ गईं...

जहां ने कहा, 'मैं अभी भी मुस्लिम हूं और किसी को इस बात पर कमेंट नहीं करना चाहिए कि मैं क्या पहनूंगी. श्रद्धा, पहनावे से परे है और सभी धर्मों के अमूल्य सिद्धांतों पर विश्वास करने और अभ्यास करने के बारे में अधिक है. 

आईएएनएस के मुताबिक संसद में 25 जून को शपथ के दौरान सिंदूर और चूड़ी पहनने पर आलोचकों ने उन्हें गैर-इस्लामिक बताया था और मुस्लिमों के एक ग्रुप ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था. 

जहां ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'किसी भी धर्म के कट्टर लोगों द्वारा की गई टिप्पणियों पर ध्यान देना या प्रतिक्रिया देना केवल घृणा और हिंसा को जन्म देता है, और इतिहास इस बात की गवाही देता है.'

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने शपथ लेने के एक दिन बाद ही संसद में उठाया यह मुद्दा

बता दें कि 29 साल की नुसरत जहां ने 19 जून को टर्की में बिजनेसमैन निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ शादी की थी. नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और 3.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. वह उन 17 महिलाओं में से एक हैं जिन्हें ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी ने अप्रैल मई के दौरान चुनावी मैदान में उतारा था. 

Video: नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने ली सांसद पद की शपथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nusrat Jahan, Trinamool Congress, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com