विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2022

हार के बाद पंजाब कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की कवायद, नवजोत सिंह सिद्धू सहित करीब 20 दिग्गज नेताओं ने की बैठक

भुलत्थ से कांग्रेस विधायक और बैठक में मौजूद सुखपाल खैरा ने बताया कि यह बैठक पंजाब में पार्टी को जल्द पुनजीर्वित करने की कोशिशों का हिस्सा है.

हार के बाद पंजाब कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की कवायद, नवजोत सिंह सिद्धू सहित करीब 20 दिग्गज नेताओं ने की बैठक
नवजोत सिंह सिद्धू सहित पंजाब कांग्रेस के करीब 20 नेताओं ने बैठक की.
चंडीगढ़:

कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित पार्टी के 20 नेताओं ने शनिवार को कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बैठक की. भुलत्थ से कांग्रेस विधायक और बैठक में मौजूद सुखपाल खैरा ने बताया कि यह बैठक पंजाब में पार्टी को जल्द पुनजीर्वित करने की कोशिशों का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि समान विचार के कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष ने पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा के सुल्तानपुर लोधी स्थित आवास पर बैठक की.

33 साल पुराने केस में नवजोत सिद्धू की सजा बढ़ाने की पुनर्विचार याचिका पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित

खैरा ने ट्वीट किया, ‘‘हम आश्वस्त हैं कि पार्टी भविष्य का फैसला गुण और ईमानदारी के आधार पर ‘बदलाव' के जनादेश के तहत लेगी.'' पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष के पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले सिद्धू ने बैठक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम पंजाब के अधिकारों और सच्चाई के लिए अच्छी मंशा व ईमानदारी से लड़ेंगे.''

संसद में सरकार को घेरने की रणनीति, कांग्रेस के आला नेताओं की चुनावी हार के बाद अहम बैठक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Congress Meeting, Punjab Congress Power Show, Navjot Singh Sidhu News In Hindi, Punjab Congress President, Sonia Gandhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com