Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. जंतर-मंतर इलाके में एक 'मार्च' के दौरान कथित तौर पर यह सांप्रदायिक नारे (communal slogans) लगाए गए. इस 'मार्च' का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, 'जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं दिल्ली की कानून व्यवस्था खराब हो गई है. कभी वकीलों पर हमला होता है, कभी दंगे हो जाते हैं, गैंगवार हो जाता है.दिल्ली की सड़कों पर निर्भया कांड 2 हुआ दिल्ली की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम बीजेपी, अमित शाह जी की अगुवाई में कर रही है.उनके लोग भड़काऊ भाषण दे रहे हैं,दिल्ली का माहौल खराब कर रहे हैं.' संजय सिंह ने यह भी कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई महज रस्म अदायगी है और कुछ नहीं.
मनीष सिसोदिया का केंद्र पर निशाना, बोले-ऑक्सीजन की कमी से मौत संबंधी हमसे कोई डेटा नहीं मांगा'
गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में विनोद शर्मा,दीपक सिंह,दीपक,विनीत क्रांति,प्रीत सिंह शामिल हैं. प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन का निदेशक है. इसी के बैनर तले भारत छोड़ो आंदोलन नाम का कार्यक्रम जंतर-मंतर पर किया गया था. बता दें कि जंतर-मंतर पर अश्विनी उपाध्याय के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अभद्र आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर इस मामले में वीडियो सामने आया था, जिसमें मुस्लिमों को 'राम-राम' कहने को लेकर धमकी दी जा रहे है. दिल्ली के प्रमुख इलाके जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में कुछ सदस्य नारे लगा रहे थे, 'हिंदुस्तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा'. यह स्थान देश की संसद और शीर्ष सरकारी दफ्तरों से कुछ ही किलोमीटर दूर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं