आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जुबानी हमला किया. संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय पर आरोप लगाया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को फंसाया है, उनके खिलाफ साजिश रची. उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति हैं, मगुंटा रेड्डी, जिन्होंने 3 बयान दिए, उनके बेटे राघव मगुंटा ने 7 बयान दिए. 16 सितंबर को, जब उनसे (मगुंटा रेड्डी से) पहली बार ईडी ने पूछा कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, तो उन्होंने सच बताया और कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की लेकिन चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में, लेकिन उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और 5 महीने जेल में रखने के बाद उनके पिता ने अपना बयान बदल दिया..."
महीनों की प्रताड़ना के बाद उन्होंने अपना बयान बदला...
संजय सिंह ने आगे कहा, "10 फरवरी से 16 जुलाई तक राघव के सात बयान सामने आए. सात में से छह बयानों में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन 16 जुलाई को सातवें बयान में उन्होंने अपना रुख बदल लिया... और साजिश का हिस्सा बनकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया. महीनों की प्रताड़ना के बाद उन्होंने अपना बयान बदला और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े हो गए..."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो 9 बयान नहीं थे...
आप नेता ने बताया, "सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन छह बयानों (राघव मगुंटा के) और उनके पिता के दो बयानों को हटा दिया गया और ईडी ने कहा कि हमें उस पर भरोसा नहीं है. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो 9 बयान नहीं थे, उन्हें ईडी ने हटा दिया. इन 9 बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था, लेकिन 5 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें मजबूरन अरविंद केजरीवाल का नाम लेना पड़ा. ईडी ने मगुंटा रेड्डी पर भी छापेमारी की. 16 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ बयान दिया गया और 18 जुलाई को उन्हें जमानत दे दी गई...''
13 अक्टूबर को जेल से बाहर आए संजय सिंह
बता दें कि जमानत मिलने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह ने पिछले दिनों कहा कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन भी जल्द रिहा होंगे. सिंह 13 अक्टूबर, 2023 से राष्ट्रीय राजधानी की उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद थे. उन्हें पिछले साल चार अक्टूबर को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी थी. केजरीवाल और सिसोदिया को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि जैन धनशोधन के एक अलग मामले में जेल में बंद हैं.
ये भी पढ़ें:- लाल स्याही से लिखा 'CM भुईहरी बड़ागाई', NDTV के पास हेमंत सोरेन की चार्जशीट; कई बड़े खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं