उत्तराखंड में कोरोना (Uttarakhand Coronavirus Cases Today) के रविवार को 5890 नए मरीज मिले और एक ही दिन में रिकॉर्ड 180 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 151 कोरोना संक्रमितों ने 6 मई को दम तोड़ा था. इन मौतों में से सर्वाधिक 86 अकेले देहरादून जिले में हुई हैं. इनको मिलाकर अब तक 3728 मरीज कोरोना से अपनी जान (Uttarakhand Corona Deaths) गंवा चुके हैं. उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों से सतर्क सरकार ने राज्य में 11 से 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है.
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 11 से 18 मई की सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में सख्त कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि में केवल सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मांस आदि की दुकानें ही खुल सकेंगी. पहले ये दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुल रही थीं. राशन की दुकानें इस दौरान केवल 13 मई को ही खोली जाएंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुलेंगे और उनमें भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा. उनियाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू की स्थिति में लोग फिलहाल विवाह समारोह स्थगित करने का निर्णय अपने स्तर पर ले सकते हैं. लेकिन ऐसा संभव न होने की स्थिति में उसमें केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही होगी.इसी प्रकार अंत्येष्टि में भी 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे.
राज्य के अंदर आवागमन में बसों को 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी. हालांकि प्रमाण दिखाने पर लोग टीकाकरण के लिए जा सकेंगे. उत्तराखंड में सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे. शराब की दुकानें और बार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन बैंक तथा गैस एजेंसी को छूट दी गयी है.उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5890 नए मरीज मिलने के साथ ही 180 मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गई जो एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक मौतें हैं.
प्रदेश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 74115 हैं जबकि 161634 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.उत्तराखंड में 18-45 आयुवर्ग के लोगों के लिए 10 मई से टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उत्तराखंड में महामारी के हालात की जानकारी ली.सोमवार से उत्तराखंड में 18-45 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण अभियान भी शुरू हो रहा है.मुख्यमंत्री तीरथ सिंह सुबह देहरादून और उसके बाद हल्द्वानी में इस टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर प्रदेश में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री और केंद्र से मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में हम कोविड से लड़ाई में अवश्य जीतेंगे.कोविड-19 से लड़ाई में हम अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं और इसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.
कोरोना का कहर, सिर्फ मई महीने में अब तक 34 हजार से ज्यादा मौतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं