दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर वीकेंड कर्फ्यू लागू किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला किया गया है. इससे पहले दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है. बता दें, दिल्ली में कोरोना संक्रमण देर 5 फीसद से ऊपर पहुंच गई है. अगर दो दिन तक पांच फीसद से ऊपर संक्रमण दर पहुंच जाती है तो रेड अलर्ट लागू कर दिया जाता है.
मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई. वर्चुअल हुई इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हिस्सा लेना था, लेकिन वह बैठक से पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ गए. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
15 जनवरी तक रोज़ 20-25 हज़ार कोविड केस : सूत्र
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वायरस के नए मामलों का आंकड़ा 15 जनवरी तक हर रोज 20-25 हज़ार पहुंच सकता है. बताया गया है कि ऐसी आशंका है कि दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले दर्ज हो सकते हैं. AIIMS से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यहां हॉस्पिटलाइजेश अब बढ़ने लगा है, जो चिंता पैदा कर रहा है. बीते दो से तीन दिनों में कोरोना के 50 से ज़्यादा मरीज़ AIIMS में भर्ती हुए हैं.
15 जनवरी तक रोज़ 20-25 हज़ार कोविड केस आ सकते हैं दिल्ली में : स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र
दिल्ली में 5% से ऊपर संक्रमण दर
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है. सोमवार को संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जोकि रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई. संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी रही.
कहर कोरोना का : सिर्फ एक हफ्ते में कोविड के औसत दैनिक केसों में 238% की बढ़ोतरी
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 मामले आए सामने, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 1,892 हुए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं