- सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवान पर तलवार से हमला
- आज के हमले में दो पुलिस वाला घायल
- तलवार चलाने वाला प्रदर्शनकारी पकड़ा गया, टेंट उखाड़ने से था नाराज
दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर (Singhu Border) पर आज हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए जब कुछ लोगों ने सीमा पर लगाए गए प्रदर्शनकारियों के तंबुओं को उखाड़ फेंका. इसी बीच एक प्रदर्शनकारी इतना ख़फ़ा हुआ कि उसने तलवार से ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक जवान पर हमला बोल दिया. इस हमले में पुलिस वाला घायल हो गया. पिछले दो महीनों से किसान आंदोलन का केंद्र रहा सिंघू बॉर्डर आज रणक्षेत्र में तब्दील होता दिखा. पुलिस ने तलवार चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया है. आज का हिंसा में दो पुलिस वाले घायल हुए हैं.
किसानों ने आरोप लगाया है कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद कुछ लोगों ने उनके टेंट उखाड़ दिए और उनकी वाशिंग मशीनें तोड़ दी. ये लोग सिंघू बार्डर को किसानों के चंगुल से खाली कराने आए थे और गद्दार कहकर नारेबाजी कर रहे थे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सिंघू बॉर्डर की दो अन्य वीडियो में पुलिसकर्मियों को किसान पर चोट करते हुए दिखाया गया है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वहां लाठीचार्ज किया. झड़पों के दौरान वहां पत्थर फेंके गए. बाद में पुलिस ने आंसू-गैस के गोले दागे. इसके बाज झड़प बंद हो गए. विजुअल्स में दिखा कि पुलिस वाले खून से सना तलवार लेकर जा रहे हैं.
इससे पहले मंगलवार को भी किसानों के ट्रैक्टर मार्च में तलवारें लहराई गईं थी, जब प्रदर्शनकारी लाल किले के नजदीक पुलिस वालों से भिड़ते नजर आए थे. पुलिस ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को एक प्रदर्नकारी किसान आईटीओ क्रॉसिंग पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने तलवारबाजी में घायल हुआ था. बता दें कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की हिंसक रैली के बाद से राजधानी में खासकर किसानों के धरना स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं